सामंथा नाम की लड़की ने 18 साल की उम्र में अपना रेस्टोरेंट खरीद लिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि लड़की इसी होटल में बर्तन धोने का काम करती थी।

वॉशिंगटन: अक्सर हम ऐसे लोगों की कहानियां सुनते हैं, जो कभी छोटी-मोटी नौकरियां करते थे, लेकिन बाद में बड़े बिजनेसमैन बने या करोड़पति बने। आज हम आपको ऐसी ही एक घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां 18 साल की एक लड़की ने ऐसा काम किया है , जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल,अमेरिका के ओहायो रहने वाली एक लड़की जिस रेस्‍टोरेंट में काम करती थी, उसने उसी रेस्त्रां को खरीद लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह कहानी सुनने में भले ही फ‍िल्‍मी लगती है लेकिन सच है। जानकारी के मुताबिक सामंथा नाम की लड़की आर्थिक तंगी के कारण रेस्‍टोरेंट में पॉट वॉशर, यानी बर्तन धोने का काम करती थी। हालांकि, बाद में वह रेस्त्रां की कुक बन गईं थी।

विंटर ब्रेक में किया पॉट वॉशर का काम

सीनएबीसी से बात करते हुए में सामंथा ने कहा, मैंने हाईस्‍कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉलेज जाने का फैसला किया और पर्यावरण इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। मेरे पास एक बिजनेस आइड‍िया भी था। विंटर ब्रेक के दौरान रोसेली में पॉट वॉशर का काम करने का मौका मिला। मैंने वह भी किया।

कॉलेज फंड के पैसों से डाउन पेमेंट

इस बीच उसे पता चला कि रेस्‍टोरेंट के माल‍िक इसे बेचना चाहते हैं। वह ब्रोकर्स से बातचीत कर रहे हैं, तभी मैंने सोचा क्‍यों न मैं ही इसे खरीद लूं। हालांकि, उसके पास उतने पैसे नहीं थे, जितने की उसको जरूर थी। सामंथा ने बताया कि वह काफी टाइम से कॉलेज के लिए फंड बचा रही थी, जिससे उसके पास कुछ पैसा जमा हो गया था। इसी पैसे से उसने रेस्टोरेंट का डाउन पेमेंट कर दिया।

सबसे कम उम्र की रेस्‍टोरेंट माल‍िक बनी

इसके साथ सामंथा सबसे कम उम्र की रेस्‍टोरेंट माल‍िक बन गई है। लड़की ने कहा, "अगर मैंने छह महीने पहले अपने माल‍िक से कहा होता कि मैं इस रेस्टोरेंट को खरीदना चाहती हूं तो शायद वह बोलते-पागल हो गई हो क्‍या? मगर अब जोखिम मोल ले लिया है तो जो होगा देखा जाएगा।"

सामंथा ने कहा, "मैं रेस्तरां का नाम बदलने या इसे अपडेट करने की कोई योजना नहीं बना रही हूं। अगर इसमें कहीं टूटफूट है, तो बाद में इसकी मरम्मत करवा लेंगे।

यह भी पढ़ें- घर के दरवाजे पर स्वास्तिक चिन्ह लगाने की सजा, इस देश में गिरफ्तार हुआ भारतीय नागरिक