Pakistan Suicide Blast Quetta: बलूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 14 की मौत, कई घायल। क्वेटा में राजनैतिक रैली के बाद पार्किंग में धमाका हुआ। अन्य हमलों में भी कई लोग हताहत।

Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर हुए एक आत्मघाती हमले में 14 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान में एक राजनीतिक रैली पर हुए इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं। बलूचिस्तान नेशनल पार्टी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब लोग वापस जा रहे थे, तब क्वेटा में यह धमाका हुआ। धमाका पार्किंग एरिया में हुआ। बलूचिस्तान के गृह विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाकिस्तान में हुए आत्मघाती घायलों में से सात की हालत गंभीर है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मंगलवार को ही बलूचिस्तान में ईरान बॉर्डर के पास हुए एक और धमाके में पांच लोग मारे गए। खैबर पख्तूनख्वा में हुए एक अलग हमले में छह सैनिकों की जान चली गई। नेशनल पार्टी लीडर अख्तर मेंगल के रैली से जाने के तुरंत बाद धमाका हुआ।

बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और संसाधन संपन्न प्रांत है, लेकिन यह सबसे गरीब भी है और मानव विकास सूचकांक में सबसे नीचे के पायदान पर है। एक दशक से भी ज्यादा समय से पाकिस्तानी सेना घुसपैठ की कोशिशों का लगातार सामना कर रही है। 2024 में अब तक इस इलाके में 782 लोग मारे जा चुके हैं। एएफपी के आंकड़ों के मुताबिक, इनमें से 430 से ज्यादा सैनिक हैं, जो 1 जनवरी के बाद खैबर पख्तूनख्वा में मारे गए।