दक्षिण-पूर्व ईरान में एक ट्रक दुर्घटना में 28 अफगान नागरिकों की मौत हो गई।

तेहरान: दक्षिण-पूर्व ईरान में बृहस्पतिवार को एक ट्रक दुर्घटना में 28 अफगान नागरिकों की मौत हो गई। यह जानकारी एक समाचार एजेंसी इसना ने दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ईरान की आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता मोजताबा खालिदी ने बताया कि सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में खश काउंटी में दो ट्रक आपस में टकरा गए। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 21 अन्य यात्री घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, एक वाहन का टायर फटने के बाद ड्राइवर का उस पर नियंत्रण नहीं रहा और वह दूसरे वाहन से टकरा गया।