8 साल के बच्चे ने गलती से चुंबकीय खिलौने की छोटी गेंदें निगल लीं जिसके बाद बच्चे की हालत खराब हो गई। चुंबक बच्चे के गले की पीछे एक-दूसरे से चीपक गए और गलती से बच्चा उसे निगल गया। इसके बाद डरा-सहमा बच्चा अपनी मां के पहुंचा और इस घटना की जानकारी दी।

यूके में 8 साल के एक बच्चे ने गलती से चुंबकीय खिलौने की छोटी गेंदें निगल लीं, जिससे बच्चे की हालत खराब हो गई। आनन फानन में परिवार वालों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया। एक्स-रे में पता चला कि दो छोटी चुंबकीय गेंदें उसके पेट में आपस में चिपकी हुई थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुसीबत में बदल गया खेल

22 दिसंबर को 8 साल के जूनियर गैलन ने चुंबकीय गेंदों से नकली जीभ पियर्सिंग करने की कोशिश की। लेकिन ये खेल जल्दी ही मुसीबत में बदल गया। दोनों चुंबक बच्चे के गले की पीछे एक-दूसरे से चीपक गए और गलती से बच्चा उसे निगल गया। इसके बाद डरा-सहमा बच्चा अपनी मां के पहुंचा और इस घटना की जानकारी दी। हालांकि बच्चे की मां ने कई बार उसे चेतावनी दी थी कि वह इन खिलौनों को मुंह में न डाले।

बच्चे के पेट में चिपक गई थी चुंबकीय गेंदें

बच्चे की हालत देखकर परिवार उसे तुरंत अस्पताल ले गया। वहां एक्स-रे में पता चला कि दो छोटी चुंबकीय गेंदें उसके पेट में आपस में चिपकी हुई थीं। डॉक्टरों को चिंता थी कि ये चुंबक पेट या आंत के दूसरी तरफ चिपक सकते हैं, जिससे गंभीर खतरा हो सकता था। चुंबकीय गेंदों के किनारे नुकीले होते जिससे आंतों में छेद भी हो सकता था और स्थिति ज्यादा खतरनाक हो सकती थी। हालांकि बच्चा अब बिल्कुल ठीक है।

यह भी पढ़ें: सात साल के बच्चे को लगी गहरी चोट तो नर्स ने टांके की जगह लगा दी ये चीज फिर…

परिवार को दी ये सलाह

डॉक्टरों ने परिवार को सलाह दी कि बच्चे को सभी चुंबकीय चीजों और धातु से बनी वस्तुओं से दूर रखा जाए। यहां तक कि ज़िप वाली जैकेट और कपड़ों से भी, क्योंकि उसके शरीर में मौजूद चुंबक जिपर्स की ओर खिंच सकते हैं। बच्चे की मां लुइस मैकफार्लेन ने उसे दो साल पहले यह चुंबकीय खिलौना दिया था। अब तक वह इसे सिर्फ मॉडल बनाने के लिए ही इस्तेमाल करता था, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को चौंका दिया।