नेपाल पुलिस ने अवैध फार्मेसी चलाने के मामले में 9 भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया है। शुरूआती जांच के बाद सभी गिरफ्तार भारतीयों पर कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग के हवाले कर दिया गया है।

Indians Arrested In Nepal. नेपाल में अवैध तरीके से फार्मेसी चलाने वाले कुल 9 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। नेपाल पुलिस की मानें तो नेपाल के पश्चिमी इलाके सुदूर पश्चिम प्रांत में एक अवैध फार्मेसी चलाई जा रही थी, जहां के 9 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन पर कार्रवाई करने के लिए सभी आरोपियों को स्वास्थ्य विभाग के हवाले कर दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नेपाल में भारतीय चला रहे थे अवैध फार्मेसी

नेपाल पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इन भारतीय नागरिकों को कंचनपुर जिले के दोधरा चडानी नगरपालिका में अवैध फार्मेसी चलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में जो लोग गिरफ्तार हुए हैं, उनकी पहचान संजय विश्वास, कार्तिक सरदार, रवि विश्वास, निवास सेन, निरंजन अधिकारी के तौर पर की गई है। इनके साथ ही भूपेंद्र पुरी, राजेश विश्वास, संतोष सरकार और सुधांशु हलदर को भी गिरफ्तार किया गया है। अब इन पर आगे की कार्रवाई नेपाल स्वास्थ्य विभाग करेगा।

मई 2023 में 10 भारतीयों को किया गया था गिरफ्तार

इससे पहले भी नेपाल में 10 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया था। मई 2023 में काठमांडू में फर्जी दस्तावेज दिखाकर नेपाल की नागरिकता पाने की कोशिश करने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। यह सभी नागरिक मूल रूप से बिहार राज्य के रहने वाले थे। जिन्हें गिरफ्तार किया गया था, उनमें कुल 7 पुरूष और 3 महिलाएं शामिल थे। इन पर यह आरोप लगा था कि इन्होंने फर्जी दस्तावेज दिखाकर रूपन्देही, बारा और परसा जिलों के जिला प्रशासन कार्यालय से नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र हासिल किए। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात भी सामने आई थी कि वे कई सालों से नेपाल में रह रहे हैं। कुछ लोग तो साल 2006 से ही नेपाल में बसे हैं और स्थानीय लोगों की मदद से फर्जी दस्तावेज के सहारे नेपाली नागरिकता प्राप्त करने में सफल रहे थे।

यह भी पढ़ें

Wrestlers vs Brijbhushan Singh: दिल्ली पुलिस ने दायर की 1000 पन्नों की चार्जशीट, जानें किन आरोपों में घिरे WFI Chief- पुलिस ने नहीं दी 'क्लीन चिट'