पोर्ट सूडान हवाईअड्डे पर रविवार देर रात एक यात्री विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में नौ यात्रियों की मौत गई। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण हादसा हुआ है।  

वर्ल्ड डेस्क। पोर्ट सूडान हवाई अड्डे पर रविवार को एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया। इस प्लेन क्रैश में सेना के चार कर्मचारियों के साथ नौ यात्रियों की मौत हो गई। सूडान की सेना ने बताया कि प्लेन में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ है। दुर्घटना में एक बच्ची की जान बच गई है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गय है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विमान हादसे में मारे गए यात्रियों के नाम अभी जारी नहीं 
विमान हादसे मेंं मारे गए यात्रियों के नाम अभी जारी नहीं किए गए हैं। शिनाख्त के बाद सभी मृतकों के नाम भी जारी कर दिए जाएंगे। विमान हादसे की जानकारी के बाद से एयरपोर्ट पर यात्रियों के परिजनों की भीड़ जुटने लगी है।

ये भी पढ़ें. Colombia Plane Crash: कोलंबिया में हादसा, प्लेन क्रैश में पांच राजनेताओं समेत एक पायलट की मौत

तकनीकी खराबी बताई जा रही वजह
सुडान की सेना के अधिकारियों ने एयरपोर्ट प्लेन क्रैश की वजह तकनीकी खराबी है। प्लेन में कोई टेक्निकल गड़बड़ी आने पर वह अनियंत्रित हो गया और उसमें आग लग गई। फायर ब्रिगेड की मदद से प्लेन मेंं लगी आग बुझाई गई। प्लेन क्रैश के कारणों की जांच की जाएगी। प्लेन के मलबे को भी कलेक्ट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें. California Plane Crash: कैलिफोर्निया में लैंडिंग से पहले प्लेन क्रैश, 6 यात्रियों की मौत

2 साल पहले भी सेना का एक विमान क्रैश हुआ था 

सितंबर 2021 में सूडान की राजधानी खार्तूम में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। दो साल पहले एक सैन्य विमान क्रैश हो गया था। हादसे में प्लेन में सवार लेफ्टिनेंट कर्नल सहित तीन अधिकारियों की मौत हो गई थी।प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई थी। बयान में कहा गया था कि बुधवार को अल-शेगीलाब के पास विमान क्रैश हो गया। जिसमें सेना के तीन अधिकारियों की मौत हुई है।