अमेरिका के कन्सास में एक सड़क पर ऊंट, गाय और गधा एक साथ मिलने की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसे लेकर लोग तमाम प्रकार के सवाल भी कर रहे हैं। 

कन्सास. अमेरिका के कन्सास में एक सड़क पर ऊंट, गाय और गधा एक साथ मिलने की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसे लेकर लोग तमाम प्रकार के सवाल भी कर रहे हैं। इस तस्वीर को दो दिन पहले गोद्दार्ड पुलिस ने फेसबुक पर शेयर की थी। इसके बाद यह वायरल होने लगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने तीनों के साथ वाली फोटो शेयर करते हुए जानवरों के मालिक की जानकारी मांगी है। साथ ही एक जोक भी लिखा, अगर हम मालिक को नहीं खोज पाते हैं, तो हम ये मानेंगे कि ये क्रिसमस मनाने का एक तरीका है। साथ ही पुलिस ने लिखा, अगर आप कोई मदद कर सकते हैं तो 911 पर कॉल करें। 

हजारों बार शेयर हुई तस्वीर
इस पोस्ट को 1000 से ज्यादा बार शेयर किया गया। एक व्यक्ति ने लिखा, वे क्रिसमस के लिए जगह खोज रहे हैं, वे स्टार हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, मुझे आश्चर्य है कि पहले कौन निकलेगा और बाद में कौन दो जाएंगे। पुलिस ने बताया कि जानवरों का मालिक वाइल्ड लाइफ पार्क का कर्मचारी है और पास में ही रहता है।