फ्रांस की राजधानी पेरिस के उत्तर-पूर्वी इलाके में पैगंबर मोहम्मद को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की जान चली गई है। एक व्यक्ति ने अपने बच्चे के टीचर का सिर सिर्फ इसलिए धड़ से अलग कर दिया क्योंकि टीचर ने उसके बच्चे को पैगंबर मोहम्मद का कार्टून दिखाया था। यह कार्टून फ्रेंच पत्रिका शार्ली एब्दो ने छापे थे। हालांकि जवाबी कार्रवाई में हमलावर मारा गया।

पेरिस. फ्रांस की राजधानी पेरिस के उत्तर-पूर्वी इलाके में पैगंबर मोहम्मद को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की जान चली गई है। एक व्यक्ति ने अपने बच्चे के टीचर का सिर सिर्फ इसलिए धड़ से अलग कर दिया क्योंकि टीचर ने उसके बच्चे को पैगंबर मोहम्मद का कार्टून दिखाया था। यह कार्टून फ्रेंच पत्रिका शार्ली एब्दो ने छापे थे। हालांकि बाद में हमलावर भी पुलिस कार्रवाई का शिकार हो गया और अंत में मारा गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

पेरिस के एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, टीचर की हरकत से नाराज हमलावर ने चाकू से उनका सिर काट दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी वहां से भाग निकल चुका था। घटनास्थल से करीब 600 मीटर दूर जाकर वह जोर-जोर से नारे लगाने लगा और पुलिस को बंदूक दिखाकर सरेंडर करने से इनकार करने लगा। उसने हमले के लिए बंदूक तानी तो पुलिस फोर्स की जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।

फ्रांस की संसद ने शिक्षक को दी श्रद्धांजलि

फ्रांसी के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हमले की जगह का दौरा किया है और इस सिलसिले में एक 'क्राइसिस सेंटर' भी बनाया गया है। फिलहाल इस हमले की जांच आतंकरोधी टीम के वकील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाओं मृतक शिक्षक और उनके परिवार के साथ हैं। हालांकि उन्होंने शंका जताई है कि ये एक आतंकी हमला हो सकता है। घटना के बाद फ्रांस की संसद में मृत शिक्षक को खड़े होकर सांकेतिक श्रद्धांजलि दी गई। फ्रांस की संसद ने भी इस हमले को 'बर्बर आतंकी हमला' बताया है। इसके साथ ही फ्रांस के शिक्षा मंत्री ने ट्वीट किया कि इस्लामिक आतंकवाद से लड़ने का जवाब सिर्फ़ एकता और दृढ़ता से ही दिया जा सकता है।