Expensive Cheese: स्पेन से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कैब्रेलेस चीज नाम का एक खास पनीर हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ है। बता दें कि अब तक का सबसे महंगा बिकने वाला पनीर है जिसकी कीमत सुनकर आप दंग रह जाएंगे

Expensive Cheese In World: स्पेन से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कैब्रेलेस चीज नाम का एक खास पनीर हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे इसमें क्या खास है तो बता दें कि अब तक का सबसे महंगा बिकने वाला पनीर है जिसकी कीमत सुनकर आप दंग रह जाएंगे

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोचिए अगर कोई आपसे कहे कि पनीर का एक टुकड़ा लाखों में बिका है, तो आपको शायद अपने कानों पर यकीन न हो। लेकिन ये बिल्कुल सच है। स्पेन में बना कैब्रेलेस चीज नाम का एक खास पनीर हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ है। यह पनीर एक नीलामी में $42,232 यानी कि 35 लाख में बिका। यह अब तक किसी पनीर के लिए दी गई सबसे महंगी कीमत है।

35 लाख में बिका पनीर का टुकड़ा

इस खास पनीर को इसकी बनाने की खास विधि और स्वाद की वजह से इतने ज्यादा दाम पर इसे खरीदा गया। इस 5 पाउंड 2.3 के पनीर को गाय के दूध से तैयार किया गया था और इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे 10 महीने तक लॉस माजोस गुफा में पकाया गया।

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor के बाद अजित डोभाल ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

क्यों खास है ये पनीर?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह गुफा समुद्र तल से करीब 5,000 फीट की ऊंचाई पर है। वहां की नमी और ठंडा वातावरण इस पनीर को एक अनोखा स्वाद और खुशबू देता है जो इसे और भी खास बनाता है। इस खास पनीर को एंजल डियाज हेरेरो चीज फैक्ट्री ने बनाया था और एल लागार डे कोलॉटो नाम के एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट ने इसे नीलामी में खरीदा। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसे अब तक का सबसे महंगे दाम पर बिका पनीर घोषित कर दिया है। खास बात ये है कि कैब्रेलेस चीज लगातार तीसरी बार दुनिया के सबसे महंगे पनीर का खिताब अपने नाम कर चुका है।