अफ्रीकी मूल के एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक नई गाड़ी का पूजा कराते दिख रहा है।

African Man performing rituals on buying Vehicle: भारत में हिंदू धर्म को मानने वाले अमूमन नई चीजों को खरीदने पर परंपरागत तरीके से पूजन-अर्चन कराते हैं। विदेशों में ऐसे धार्मिक अनुष्ठान या समारोह कम ही देखने को मिलते हैं। अफ्रीकी मूल के एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक नई गाड़ी का पूजा कराते दिख रहा है। वह बाकायदा, पूजा के दौरान मंत्रों का भी उच्चारण कर रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

अफ्रीकी मूल के एक व्यक्ति का हिंदू परंपरागत तरीके से मंत्र पढ़कर गाड़ी की पूजा (वाहन पूजा) करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। दरअसल, नया वाहन, कोई कीमती वस्तु या भवन खरीदते समय, हिंदुओं में शुभ शुरुआत के लिए पूजा या प्रार्थना करने की प्रथा है। लेकिन अफ्रीकी मूल के एक व्यक्ति की इस तरह से पूजा करते वायरल वीडियो लोगों को आश्चर्यचकित कर रहा है। 

वीडियो में एक पुजारी को एक लक्जरी कार के बोनट, दरवाजे खोलकर और इंजन के पास पूजा की थाली (प्लेट) में कुछ पानी और अन्य पवित्र वस्तुएं रखते हुए देखा जा सकता है। वह बाकायदा मंत्रों का उच्चारण करके पूजा कर रहा है। पुजारी, पूजा के दौरान संस्कृत में श्लोक, 'ओम वासुदेवाय नमः...' का पाठ करता सुना जा सकता है। अफ्रीकी मूल का व्यक्ति पुजारी के साथ पूजा को दोहराता नजर आ रहा है। वह गंगाजल आदि पूजन सामग्री से पूजा कर रहा है।

Scroll to load tweet…

वीडियो को रामू जीएसवी नाम के शख्स के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को कई लाख व्यूज मिल चुके हैं और तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो में मंत्रोच्चार को सुनकर उसकी तुलना भारतीय शहरियों से कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

इंडिया ने संभाली GPAI की अध्यक्षता: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर से निवर्तमान अध्यक्ष फ्रांस से ग्रहण किया कार्यभार