संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में 13 फरवरी को भारतीय समुदाय द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात के अबू धावी में भारतीय समुदाय द्वारा 'अहलान मोदी' नाम का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 13 फरवरी को होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य "वसुधैव कुटुंबकम" के भारतीय विश्वदृष्टिकोण को मूर्त रूप देते हुए भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच एकता और दोस्ती का जश्न मनाना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 13 फरवरी की शाम को अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में होने वाला है। इसमें शामिल होने के लिए 60 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस दौरान भारतीय प्रवासियों द्वारा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजन समिति कार्यक्रम को लेकर अबू धाबी के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है।

भारत और यूएई के बीच गहरे मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। प्रवासी भारतीय समुदाय दोनों देशों के रिश्ते को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है। यूएई में प्रधानमंत्री मोदी के लिए गहन समर्थन है। इसे व्यक्त करने के लिए प्रवासी भारतीय समुदाय द्वारा अहलान मोदी नाम का कार्यक्रम किया जा रहा है। इस आयोजन में भारतीय स्कूलों और छात्र समूहों की भागीदारी है। इस तरह की पहल से युवाओं को उनकी विरासत में मजबूती से स्थापित करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही वे देश की प्रगति में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित भी होते हैं।

ये हैं आयोजन के मुख्य आकर्षण

  • 700 से अधिक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें भारतीय कलाओं की विशाल विविधता की झलक दिखेगी।
  • कार्यक्रम में 150 से अधिक भारतीय सामुदायिक समूहों की सक्रिय भागीदारी है। इसमें भारत की क्षेत्रीय विविधता देखने को मिलेगी।
  • कार्यक्रम से पूरे अमीरात से हजारों ब्लू-कॉलर जुड़े हैं। इस आयोजन के ताने-बाने में विविधता और एकता दिखेगी।

'नारी शक्ति'ने दिखाया है जबरदस्त उत्साह

अहलान मोदी, अनेकता में एकता कार्यक्रम को लेकर भारतीय समुदाय की 'नारी शक्ति' ने जबरदस्त समर्थन और उत्साह दिखाया है। महिलाओं ने बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन कराया है। कार्यक्रम द्वारा महिला सशक्तिकरण, सांप्रदायिक सद्भाव और भागीदारी की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विविधता में एकता का उत्सव है अहलान मोदी कार्यक्रम

इस कार्यक्रम के बारे में शोभा रियल्टी के संस्थापक और अध्यक्ष पीएनसी मेनन ने कहा, "अहलान मोदी सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है। यह विविधता में एकता का उत्सव है। यह भारत की सीमा के बाहर भी गूंजता है। ऐसे कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी का स्वागत करना सम्मान की बात है। यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दिखाएगा। मैं इस यादगार अवसर की सफलता की कामना करता हूं। यह भारत-यूएई दोस्ती के इतिहास में दर्ज होगा।"

यह आयोजन महज एक सभा से कहीं अधिक होने जा रहा है। यह एक यादगार लम्हे के रूप में इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। यह संयुक्त अरब अमीरात और दुनियाभर में भारतीय समुदाय पर एक स्थायी छाप छोड़ेगा। हम सभी को इस शानदार उत्सव में भाग लेने के लिए हार्दिक रूप से आमंत्रित करते हैं। एक ऐसी शाम होगी जो एकता, मित्रता और भारतीय संस्कृति की जीवंतता का प्रमाण होगी।

आयोजन समिति में समर्पित स्वयंसेवक और सामुदायिक नेता शामिल हैं। ये भारतीय संस्कृति को विकसित करने और भारत व संयुक्त अरब अमीरात के बीच संबंधों को मजबूत करने के अपने मिशन में एकजुट हैं।

कांटेक्ट इनफार्मेशन
डॉ निशि सिंह, निदेशक, संचार
टीम अहलान मोदी
0563858056