अमेरिका के फ्लोरिडा के हॉलीवुड में गोलीबारी की घटना सामने आई। इस घटना में 9 लोग घायल हुए हैं। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

अमेरिका: फ्लोरिडा के हॉलीवुड में समुद्र तट के पास हुई गोलीबारी की घटना में 9 लोग घायल हो गए। यह घटना सोमवार शाम को हुई। घायलों में 6 वयस्क और 3 बच्चे शामिल हैं। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। लेकिन घटना के बाद से लोगों में दहशत है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गोलीबारी की घटना के बाद हिरासत में लिया गया एक व्यक्ति

पुलिस प्रवक्ता डियाना बेट्टिनेस्की ने मीडिया को जानकारी दी कि घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि घायल हुए लोग किस उम्र के हैं इस बारे में अभी तक जानकारी नहीं हो पाई है। वहीं मेमोरियल हेल्थकेयर सिस्टम की ओर से जानकारी दी गई कि घायलों में 3 बच्चे भी शामिल है जबकि 6 लोग वयस्क हैं। प्रवक्ता यानेट ओबारियो सांचेज ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दो समूह के बीच झगड़े के दौरान यह गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और अन्य संदिग्ध की तलाश की जा रही है। 

Scroll to load tweet…

मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात, घटना की जांच जारी

गोलीबार की यह घटना एन ब्रॉडवॉक में 1200 ब्लॉक में हुई। वहीं हॉलीवुड के मेयर जोश लेवी ने इस घटना के बाद बयान जारी करते हुए पुलिस और मेडिकल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनके अनुसार गोलीबारी की घटना के बाद पीड़ितों की मदद के लिए तत्काल एक्शन लिया गया। इसके लिए पैरामेडिक्स, पुलिस और आपातकालीन कक्ष में मौजूद डॉक्टरों की टीम का उन्होंने धन्यवाद दिया। आपको बता दें कि हॉलीवुड बीच पोस्ट लॉडरडेल के तकरीबन 11 मील दक्षिण और मियामी से 20 मील उत्तर पर स्थित एक समुद्र तट है। इस गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस विभाग का भी कहना है कि यह पूरा मामला दो समूहों की लड़ाई के बाद ही शुरू हुआ था। जिसके बाद मामले में जांच जारी है।

जलमग्न सड़कें, जाम और जनजीवन अस्त-व्यस्त, येलो अलर्ट के बीच बेंगलुरु में बारिश के बाद दिखा ऐसा नजारा, देखें, Video