अमेरिका के ओहायो राज्य के एक्रोन में पुलिसवालों ने जेलैंड वॉकर नाम के एक अश्वेत को 60 गोलियां मार दी थी। वह ट्रैफिक रूल्स फॉलो नहीं कर रहा था। इस घटना के खिलाफ लोग सड़क पर उतर आए हैं।

वाशिंगटन। अमेरिका में अश्वेतों के खिलाफ पुलिस कि हिंसा बढ़ी है। एक ऐसी ही घटना में 27 जून को पुलिसवालों ने एक अश्वेत की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना का वीडियो अब सामने आया है। पता चला है कि मृतक ट्रैफिक रूल्स फॉलो नहीं कर रहा था। इसके चलते रात के अंधेरे में पुलिसवालों ने उसपर गोलियों की बौछाड़ कर दी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना अमेरिका के ओहायो राज्य के एक्रोन शहर में घटी थी। मृतक का नाम जेलैंड वॉकर है। वह यातायात के नियमों का पालन नहीं कर रहा था। पुलिसकर्मियों ने रोका तो उसने भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिसवालों ने अपनी पिस्टल निकाली और उसपर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी।

निहत्था था जेलैंड वॉकर
घटना के वक्त जेलैंड वॉकर निहत्था था। वह कार ड्राइव कर रहा था। एक्रोन के पुलिस प्रमुख के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने उसकी कार को रोका और उसे बाहर आने के लिए कहा। वॉकर कार से नहीं निकला। इसके बाद उसे कार से खींचकर बाहर निकाला गया। इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की तभी पुलिसकर्मियों ने उसपर फायरिंग कर दी। बाद में जब तलाशी ली गई तो पता चला कि उसके पास कोई हथियार नहीं था।

यह भी पढ़ें- कोपेनहेगन मॉल में अचानक तड़तड़ाने लगी गोलियां, मच गया भगदड़, काफी लोग हुए गोलीबारी के शिकार

वॉकर की हत्या के खिलाफ हो रहा विरोध प्रदर्शन
वॉकर की हत्या के खिलाफ अमेरिका के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शनकारी अश्वेतों के खिलाफ बढ़ी पुलिस हिंसा का विरोध कर रहे हैं। इसके साथ ही वे वॉकर के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। लोग 'जस्टिस फॉर जेलैंड' और 'ब्लैक लाइव्स मैटर' नारे लिखे पोस्टर लेकर सड़क पर उतर आए हैं। बता दें कि अमेरिका में अश्वेतों के खिलाफ हिंसा बड़ी समस्या है। 25 मई 2020 को मिनेपोलिस में पुलिस ने जॉर्ज फ्लॉयड नाम के अश्वेत व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इसके बाद अमेरिका हिंसा भड़क गई थी।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी नागरिकता पाने वालों में भारतीयों का दबदबा, जानें क्यों है मचती है इस देश में जाने की होड़