कोर्ट में पेश किए गए डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, महिला ने स्नैपचैट पर किशोरों के साथ चैट किया और होटल हॉट टब में 14 जनवरी को अपनी मैरिटल प्रॉब्लम्स डिस्कस किए।

American woman sexual conduct with teenagers: अमेरिका में एक 38 साल की महिला पर दो किशोरो के साथ सेक्सुअल रिलेशनशिप में रहने का आरोप लगा है। पति से झगड़ा होने के बाद महिला ने दो किशोरों के साथ बेड पर सेक्सुअल एक्टिविटीज करने का आरोप लगा। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज की है। कोर्ट में पेश किए गए डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, महिला ने स्नैपचैप पर किशोरों के साथ चैट किया और होटल हॉट टब में 14 जनवरी को अपनी मैरिटल प्रॉब्लम्स डिस्कस किए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला?

न्यूयार्क पोस्ट के अनुसार, 38 वर्षीय महिला एलीसन लेह शारडिन, रोसविले के एक होटल में ठहरी थी जहां कोलोराडो की हॉकी टीम ठहरी थी। होटल में ठहरने के दौरान वह हॉकी टीम के दो किशोरों के साथ चैटिंग शुरू कर दी और अपने मैरिटल प्रॉब्लम्स डिस्कस किए। जब सभी लोग अपने कमरों में लौट गए तो महिला ने एक लड़के को स्नैपचैट टेक्स्ट मैसेज किया। उसने बताया कि उसका अपने पति से झगड़ा हो गया है और वह लड़कों के रूम में आना चाहती है। वह लगातार लड़कों से उनके उम्र को लेकर बात करती। इसके बाद वह लड़कों से सेक्सुअल टॉपिक्स पर बात करना शुरू कर दी। फिर दो लड़कों के साथ बेड में चली गई।

बेड पर महिला की वजह से सेक्सुअल एक्टीविटीज में शामिल होने के लिए लड़कों पर प्रेशर बढ़ रहा था। दोनों ने लड़कों ने बताया कि फिर उन लोगों ने महिला को वहां से जाने के लिए कहा। आरोपों के अनुसार, बाद में वह एक हॉकी मैच में पहुंची और घर लौटने के बाद दोनों लड़कों को मैसेज भेजा।

शिकायत मिलने के बाद महिला अरेस्ट

हालांकि, पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। महिला पर थर्ड और फोर्थ डिग्री क्रिमिनल सेक्सुअल कंडक्ट का चार्ज है।

अमेरिका में एक 24 वर्षीया शिक्षिका पर 13 साल के छात्रों से संबंध बनाने का आरोप

इसी तरह का एक मामला पहले भी आ चुका है। अमेरिका की एक 24 वर्षीया शिक्षिका पर 13 साल के छात्रों का यौन शोषण करने का आरोप है। उसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

यह भी पढ़ें:

यूपी में शादी घोटाला: दो अधिकारियों सहित 15 लोग हुए अरेस्ट, सामूहिक शादी समारोह में दूल्हा-दूल्हन की तरह किया फर्जी जोड़ों को बैठाया