रूस द्वारा किए गए हमले से अबतक यूक्रेन के 198 आम लोगों की मौत हुई है। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। 33 बच्चों सहित 1,115 लोग घायल हुए हैं। रूसी सेना ने कीव पर मिसाइल और तोपखाने से भारी हमला किया था। 

मॉस्को। रूस के यूक्रेन पर हमले के बीच साइबर हमला भी हो चुका है। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय (Russian President Office) की सरकारी वेबसाइट सहित अन्य सरकारी और राज्य मीडिया वेबसाइट्स पर साइबर हमला किया गया है। साइबर अटैक (Cyber attack) की वजह से सारी सरकारी वेबसाइट्स डाउन हो गई हैं। 

रूस सरकार की वेबसाइट्स डाउन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कार्यालय क्रेमलिन की आधिकारिक वेबसाइट, kremlin.ru, शनिवार को रूस की कई अन्य सरकारी और राज्य मीडिया वेबसाइटों पर साइबर हमले की रिपोर्ट के बाद डाउन हो गई।

यहभीपढ़ें: रूसकीबमबारीकेबीचयूक्रेनकेप्रेसिडेंटजेलेंस्कीनेसहयोगियोंसंगवीडियोबनाया, बोले-हमअपनीस्वतंत्रताकेलिएलड़ेंगे

यूक्रेन के 198 लोगों की मौत

रूस द्वारा किए गए हमले से अबतक यूक्रेन के 198 आम लोगों की मौत हुई है। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। 33 बच्चों सहित 1,115 लोग घायल हुए हैं। रूसी सेना ने कीव पर मिसाइल और तोपखाने से भारी हमला किया था। सिटी सेंटर में स्थित सरकारी भवनों के पास गोलियां चलीं। यूक्रेन के अधिकारियों ने नागरिकों से रूसी सेना को आगे बढ़ने से रोकने में मदद करने का आग्रह किया है। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना ने काला सागर से सूमी, पोल्टावा और मारियुपोल शहरों में क्रूज मिसाइलें दागीं और दक्षिणी शहर मारियुपोल के पास भारी लड़ाई हुई।

1.2 लाख शरणार्थियों ने छोड़ा यूक्रेन

शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उप उच्चायुक्त केली क्लेमेंट्स ने कहा है कि यूक्रेन में संकट जारी रहने के कारण 40 लाख लोग सीमा पार करने की कोशिश कर सकते हैं। 1.2 लाख शरणार्थियों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। क्लेमेंट्स ने कहा कि 850,000 लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं।

गुरुवार को यूक्रेन पर हमला शुरू किया

रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर हमला शुरू किया था। रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई का मुख्य कारण यूक्रेन का अमेरिकी नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नाटो का सदस्य बनने की कोशिश है। यूक्रेन का नाटो और यूरोपिय यूनियन से करीबी संबंध है। रूस ने अमेरिका से इस बात की गारंटी की मांग की थी कि यूक्रेन को नाटो का सदस्य नहीं बनाया जाएगा, लेकिन अमेरिका ने इससे इनकार कर दिया। रूस यूक्रेन के नाटो सदस्य बनने को अपनी सुरक्षा के लिए संकट के रूप में देखता है।

यहभीपढ़ें:

यूक्रेनकादावा: जवाबीहमलेमेंरूसके 2800 सैनिकोंकोमारगिराया, 80 टैंकभीकिएतबाह

नागरिक अधिकारों के उल्लंघन में रूस का Facebook पर सेंसरशिप की चाबुक, अमेरिकी दिग्गज कंपनी को बड़ा झटका