प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आतंकवाद का मुद्दा उठाया और कहा कि इस समस्या के कारण विश्व अर्थव्यवस्था को 1,000 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

ब्रासीलिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आतंकवाद, फिटनेस सहित कई अहम मुद्दों पर बात की। मोदी ने कहा कि हमने हाल ही में फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की है। हमें सभी ब्रिक्स देशों को बीच फिटनेस को लेकर बातचीत करने की जरूरत है। आतंकवाद पर आगे बोलते हुए मोदी ने कहा कि इस समस्या के कारण विश्व अर्थव्यवस्था को 1,000 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। ब्रासीलिया के ऐतिहासिक इतामराती पैलेस में ब्रिक्स पूर्ण अधिवेशन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आतंकवाद विकास, शांति और समृद्धि के लिये सबसे बड़ा खतरा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस मौके पर ब्राजील, चीन, रूस और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘कुछ अनुमानों के अनुसार आतंकवाद के कारण विकासशील देशों की आर्थिक वृद्धि 1.5 प्रतिशत प्रभावित हुई है...इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था 1,000 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।’’

Scroll to load tweet…

ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेताओं के बीच 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन गुरुवार को प्रारंभ हुआ। ब्रासीलिया सम्मेलन में व्यापार, निवेश और आतंकवाद निरोधी उपायों पर चर्चा हुई ।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)