20 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में अरुंडेल में अपने घर के पीछे महिला की जली हुई लाश मिली थी। दावा किया गया था कि महिला को जलाने से पहले केली विल्किंसन को पेट्रोल में डुबो दिया गया था। 

ऑस्ट्रेलिया. घरेलू हिंसा की कई घटनाएं चौंकाती हैं। ऑस्ट्रेलिया (Australia) की भी घटना कुछ ऐसी ही है। द मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के पूरे शरीर को पहले पेट्रोल में डुबोया गया। फिर उसे घर के पीछे ले जाकर आग लगा दी गई। महिला तीन बच्चों की मां थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों बच्चे आज भी अपनी मां के बारे मं पूछते हैं। इस कहानी की सबसे चौंकाने वाली बात हत्या का तरीका है। जांच अधिकारियों ने कहा कि आखिर तीन बच्चों को पिता अपनी पत्नी की इतनी दर्दनाक तरीके से हत्या कैसे कर सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

20 अप्रैल को मिली थी जली हुई लाश
20 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में अरुंडेल में अपने घर के पीछे महिला की जली हुई लाश मिली थी। दावा किया गया था कि महिला को जलाने से पहले केली विल्किंसन को पेट्रोल में डुबो दिया गया था। 35 साल के पूर्व अमेरिकी मरीन ब्रायन अर्ल जॉनसन पास के एक लॉन में बेसुध पाए गए थे। जांच अधिकारियों ने ब्रायन पर ही पत्नी की हत्या का आरोप लगाया था। 
विल्किंसन के तीन बच्चे है, जिनकी उम्र 2 से 9 साल के बीच है। वे अपनी बहन डेनिएल कैरोल के साथ रहने चले गए हैं। जब ये घटना हुई तो बच्चे घर पर नहीं थे। पीड़ितों की मदद के लिए एक नया घरेलू हिंसा ऐप लॉन्च करते समय कैरोल और उनके पति राइस ने अपने परिवार के साथ हुई घटना के बारे में बताया। 

रात में बच्चे अपनी मां को खोजते हैं
News.com.au की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्टर कैरोल ने खुलासा किया कि मरने के 8 महीने बाद भी बच्चे अपनी मां को याद करके रोते हैं। उन्होंने कहा, बच्चों को आज भी अपनी मां की याद आती है। रात में उठकर वे अपनी मां को खोजते हैं। बी देयर स्मार्टफोन ऐप का मकसद लोगों को घरेलू से बचाना है। इसे ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी ने टेल्स्ट्रा और क्वींसलैंड सरकार के साथ साझेदारी में विकसित किया गया था। 

ये भी पढ़ें -
Miss Universe 2021: भारत की Harnaaz Sandhu बनी मिस यूनिवर्स, 21 साल बाद देश आया ताज

Miss Universe 2021: हरनाज संधू के पास हैं ये डिग्रियां, जानें कैसे चुनी जाती हैं मिस यूनिवर्स

मेहंदी सेरेमनी में Ankita Lokhande को गोद में उठाकर नाचे विक्की, टूटे पैर में भी एक्ट्रेस ने किया जमकर डांस

हाथों में मेहंदी लगा Katrina Kaif ने लगाए ठुमके, Vicky Kaushal भी दुल्हनिया संग दिखे मस्ती के मूड में