कजाकिस्तान के अक्तौ शहर में अजरबैजान एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 72 लोग सवार थे। इनमें से 32 लोगों की जान बच गई है। 

वर्ल्ड डेस्क। कजाकिस्तान में बुधवार को एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया है। विमान में 72 लोग सवार थे। यह अक्तौ शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह खौफनाक हादसा कैमरे में कैद हो गया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में विमान को तेजी से जमीन की ओर आते और क्रैश होने के बाद आग के गोले में बदलता देखा जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

अजरबैजान एयरलाइंस के इस विमान ने बाकू से उड़ान भरी थी। इसे रूस के चेचन्या में ग्रोज्नी जाना था, लेकिन ग्रोज्नी में कोहरे के कारण उसका मार्ग बदला गया था। हादसे से पहले विमान ने एयरपोर्ट के ऊपर कई चक्कर लगाए थे।

Scroll to load tweet…

विमान हादसे में 32 लोग बचे

अजरबैजानी न्यूज एजेंसी एपीए के अनुसार विमान में 67 यात्री और चालक दल के 5 लोग सवार थे। स्पुतनिक की रिपोर्ट के अनुसार हादसा विमान से पक्षियों के समूह के टकराने के चलते हुआ। जमीन पर गिरने के बाद विमान के कई टुकड़े हो गए। राहत और बचाव अभियान के लिए 52 राहतकर्मी मौके पर पहुंचे। कजाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विमान हादसे में 32 लोग बच गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Scroll to load tweet…

अजरबैजान एयरलाइंस ने कहा कि विमान ने अक्तौ के पास लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर इमरजेंसी लैंडिंग की थी। एयरलाइन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, "अजरबैजान एयरलाइंस द्वारा संचालित एम्ब्रेयर 190 विमान बाकू-ग्रोज्नी मार्ग पर उड़ान संख्या J2-8243 ने अक्तौ शहर के पास लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर आपातकालीन लैंडिंग की। घटना के बारे में अतिरिक्त जानकारी दी जाएगी।"

यह भी पढ़ें- दुनिया के 7 सबसे बड़े विमान हादसे, एक तो 28 साल पहले भारत में हुआ