बहरीन के प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का बुधवार को अमेरिका के एक अस्पताल में निधन हो गया है। बिन सलमान 84 वर्ष के थे जिनका इलाज अमेरिका में चल रहा था। बहरीन की एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, एजेंसी ने अपने समाचार में लिखा कि रॉयल कोर्ट संयुक्त राज्य अमेरिका के मेयो क्लिनिक अस्पताल में खलीफा के निधन पर समाचार एजेंसी शोक व्यक्त करती है।

बहरीन. बहरीन के प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का बुधवार को अमेरिका के एक अस्पताल में निधन हो गया है। बिन सलमान 84 वर्ष के थे जिनका इलाज अमेरिका में चल रहा था। बहरीन की एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, एजेंसी ने अपने समाचार में लिखा कि रॉयल कोर्ट संयुक्त राज्य अमेरिका के मेयो क्लिनिक अस्पताल में खलीफा के निधन पर समाचार एजेंसी शोक व्यक्त करती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बहरीन की समाचार एजेंसी ने कहा कि खाड़ी देश के राजा शेख हमद बिन ईसा अल खलीफा ने एक सप्ताह के लिए आधिकारिक शोक की घोषणा की है। इस दौरान झंडे आधे झुके रहेंगे। उनका अंतिम संस्कार उनके पार्थिव शरीर के अमेरिका से लौटने पर किया जाएगा। इसके सात ही एजेंसी ने जानकारी दी कि अंतिम संस्कार में बहुत कम लोग मौजूद रहेंगे।

सबसे लंबे प्रधानमंत्री रहे खलीफा
आपको बता दें कि खलीफा बिन सलमान अल खलीफा दुनिया के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्रियों में से एक थे, जिन्होंने दशकों तक अपने द्वीपीय देश की सरकार का नेतृत्व किया और 2011 के अरब स्प्रिंग विरोध प्रदर्शनों से बचे, जिसमें भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत उनको हटाने की मांग की गई थी।