बलूचों का संघर्ष तेज हो गया है। पाकिस्तान सेना के खिलाफ शुरू हुआ विद्रोह अब उग्र रूप धारण कर चुका है। अब 20 घंटे तक चले एक ऑपरेशन में बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान सेना के 130 जवानों को मार गिराया है। इस वीडियो को बलूच ने जारी किया है। 

बलूचिस्तान: पाकिस्तान में अर्थव्यवस्था बदहाल है। आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके साथ ही पाक अधिकृत बलूचिस्तान में भीषण समस्या खड़ी हो गई है। बलूचिस्तान को पाक के चंगुल से मुक्त कराने के लिए संघर्ष कर रही बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने संघर्ष तेज कर दिया है। पाकिस्तान सेना के खिलाफ 20 घंटे तक चले ऑपरेशन में 130 पाकिस्तानी जवानों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन का वीडियो बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने जारी किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाकिस्तानी सेना द्वारा मारे गए बलूचिस्तान के प्रमुख नेता अकबर बुगती की 18वीं पुण्यतिथि पर बलूच लिबरेशन आर्मी ने यह हमला किया है। बलूचों पर पाकिस्तान लगातार अत्याचार, हमले कर रहा है, यह आरोप कई दशकों से लगते आ रहे हैं। स्वतंत्र बलूचिस्तान के लिए लगातार संघर्ष चल रहा है। अब बलूच लिबरेशन आर्मी ने 25 अगस्त को पाकिस्तानी सेना पर भीषण हमला किया है। ऑपरेशन हीरोफ के नाम से यह हमला किया गया था।

पाकिस्तानी सेना पर ऑपरेशन हीरोफ को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है। बलूच लिबरेशन आर्मी की कई टुकड़ियों ने इस ऑपरेशन में हिस्सा लिया। मजीद ब्रिगेड ने आत्मघाती हमला किया। पाकिस्तानी जवानों के कैंप पर इस मजीद ब्रिगेड ने हमला किया। इस हमले में 68 पाकिस्तानी जवान मारे गए हैं। 

Scroll to load tweet…

वहीं फतह आर्मी ने बलूचिस्तान के प्रमुख रास्तों को जाम कर पाकिस्तान के जवानों पर हमला किया। इस हमले में 62 जवान मारे गए हैं। कुल 130 पाकिस्तानी जवानों को मार गिराने की बात बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के नेता जियांद बलूच ने कही है।

1948 से बलूचिस्तान पर पाकिस्तान ने कब्जा कर रखा है। स्वतंत्र बलूचिस्तान के लिए संघर्ष और तेज होगा, लिबरेशन आर्मी ने चेतावनी दी है। 76 सालों से बलूचिस्तान में बलूचों पर लगातार हमले हो रहे हैं। महिलाओं पर पाकिस्तान अत्याचार कर रहा है। सारे हक छीन लिए गए हैं, जयेंद्र बलूच ने आरोप लगाया है।