ढाका के एक दुर्गा पूजा पंडाल में मूर्ति पर कॉकटेल बम फेंका गया और चार लोगों को चाकू मार दिया गया। हमलावर भागने लगे तो कुछ श्रद्धालुओं ने पकड़ने की कोशिश की, जिसके बाद हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया।

ढाका। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में राजधानी ढाका में दुर्गा पूजा पंडाल में हमला किया गया। मां दुर्गा की मूर्ति की तरफ 'कॉकटेल बम' फेंका गया और चार लोगों को चाकू मार दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हमलावर ने मूर्ति पर कॉकटेल बम फेंका, लेकिन वह नहीं फटा। इसके बाद हमलावर भागने लगे। कुछ श्रद्धालुओं ने पकड़ने की कोशिश की तो उन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना तांती बाजार स्थित एक दुर्गा पूजा मंडप में घटी।

Scroll to load tweet…

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कतार में खड़े एक आदमी ने मूर्ति की ओर बम फेंका। इसके बाद भागने लगा। बता दें कि बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू डर के माहौल के बीच पूरी श्रद्धा से दुर्गा पूजा मना रहे हैं। 32 हजार से अधिक मंडपों में दुर्गा पूजा की जा रही है।

नरेंद्र मोदी ने दी थी स्वर्ण मुकुट, हो गई चोरी

दो दिन पहले बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिमी सतखीरा जिले में एक हिंदू मंदिर से मां दुर्गा की स्वर्ण मुकुट चोरी हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे गिफ्ट किया था। इस घटना पर भारत ने चिंता व्यक्त की थी।

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा कर रहे हिंदुओं के खिलाफ हिंसा नई बात नहीं है। इस साल 1 अक्टूबर से अब तक ऐसी 35 घटनाएं रिपोर्ट की गईं हैं। 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बांग्लादेश की आबादी करीब 17 करोड़ है। हिंदुओं की संख्या सिर्फ 8 प्रतिशत है। 5 अगस्त को प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद भड़की हिंसा के दौरान हिंदू समुदाय को निशाना बनाया गया। मंदिरों, दुकानों और घरों में तोड़फोड़ की गई। बड़ी संख्या में हिंदुओं की हत्या हुई है।

यह भी पढ़ें- 'किसी ने इजराइल की मदद की तो मिलेगा करारा जवाब', ईरान ने किसे दिया अल्टीमेटम