ब्राजील के पारा में एक जेल के अंदर दो गुटो में हिंसा से 57 कैदियों की मौत हो गई।  पारा की राजधानी बेलेम से 850 किलोमीटर पर बने अल्टामीरा जेल में यह घटना हुई। लगभग पांच घंटो तक यह हिंसा जारी रही। सुरक्षा एजेंसी की मदद से आग को काबू में किया गया।


साओ पाउलो. ब्राजील के पारा में एक जेल के अंदर दो गुटो में हिंसा से 57 कैदियों की मौत हो गई। पारा की राजधानी बेलेम से 850 किलोमीटर पर बने अल्टामीरा जेल में यह घटना हुई। लगभग पांच घंटो तक यह हिंसा जारी रही। सुरक्षा एजेंसी की मदद से आग को काबू में किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में 16 लोगों के सिर काट दिए। घटना को स्थानीय लोगों ने अंजाम दिया। जिसमें उन्होंने जेल में घुसकर पहले कैदियों को मारा फिर कमरे में आग लगा दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले भी हो चुका है खूनी संघर्ष
ब्राजील की जेल में यह पहला खूनी संघर्ष नहीं है। जेल प्रबंधन के मुताबिक, कैदी नाश्ते के लिए बैठे थे, तभी दूसरी जेल आए हमलावरों ने उनपर हमला कर दिया। इससे पहले भी जेल में एक गुट के कैदियों को अलग करने की मांग उनके परिजनों ने की थी। इसी साल मई में मनाउस शहर में एनीसिया जोबिम जेल में 27 मई को कैदियों के बीच लड़ाई हो गई थी। पुलिस ने यहां से करीबन 42 शव बरामद किये थे। 


ज्यादा कैदी होना बना मुसीबत
दरअसल, ब्राजील दुनिया में तीसरे नंबर का देश के जिसके पास सबसे ज्यादा कैदी हैं। यहां करीबन 7 लाख से ज्यादा कैदी जेलों में बंद हैं। जबकि जेलों की संख्या इससे कम है। जिसकी वजह इस तरह के हिंसा सामने आती रहती हैं।