दुल्हन ने दहेज में KFC का चिकन खाने की इच्छा जाहिर। इसकी तस्वीरें दुल्हन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की है। 

मलेशिया. दूल्हा दुल्हन के बीच अनोखा वाक्या हुआ। जहां दुल्हन ने अपने दूल्हे से दहेज में ऐसी फरमाइश कर दी, जिसे सुनकर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग चौंक गए। अक्सर लोग दहेज का नाम सुनकर कुछ स्पेशल और महंगी वस्तु मांगते हैं, लेकिन यहां दुल्हन ने अपने होने वाले पति से दहेज में चिकन की डिमांड रखी। दुल्हन ने दहेज में KFC का चिकन खाने की इच्छा जाहिर। इसकी तस्वीरें दुल्हन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की है। दुल्हन की इस मांग को दुल्हे ने सगाई के बाद पूरा करते हुए चिकन लाकर दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दुल्हन का नाम आयु है। उसने अपने ट्विटर अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि उसके मंगेतर को नहीं मालूम था दहेज में वो क्या भेजे। 'मुझे चिकन बहुत पंसद है इसलिए मैंने सोचा क्यों ने अपने होने वाले पति से चिकन मंगाया जाए। मैंने अपने मंगेतर से बोला और उसने चिकन मंगवा कर दिया। '' आयु के ट्विटर पर इस पोस्ट के बाद 11 हजार से ज्यादा रीट्विट मिल चुके हैं। 

आयु ने लिखा की उसकी इस डिमांड को सुनकर उसका होने वाला पति घबरा गया था कि शादी के बीच इसे कौन लेने जाएगा। फिर मैंने उससे कहा अगर चिकन मंगवाने में दिक्कत है तो कुछ और गिफ्ट कर दें। इसके बाद दुल्हन ने लिखा- लेकिन दुख की बात ये रही कि शादी होने तक वो चिकन ठंडा हो चुका था, और हम सब जानते हैं चिकन गर्म ही अच्छा लगता है। 

यहां लड़के वाले देते हैं दहेज
दरअसल, थाईलैंड और मलेशिया में भारत के उलट लड़की वाले नहीं लड़के वाले दहेज देते हैं, जिसके बाद शादी कराई जाती है। एशिया में कई देशों में इस तरह की परंपरा है।