एक बार फिर किंग चार्ल्स III के कैंसर वाली खबर के बीच पेटास फिर से गर्भवती है। इस बार किंग चार्ल्स के कैंसर की खबर ने पूरे यूनाइटेड किंगडम को सदमे में डाल दिया है। शाही परिवार में परेशानी लाने के लिए रियलिटी टीवी स्टार को फिर से दोषी ठहराया गया है।

किंग चार्ल्स III। आज के वक्त में इंटरनेट एक ऐसी जगह बन चुकी है, जहां कोई भी खबर या किसी भी तरह की अफवाह तुरंत फैल जाती है। ऐसा ही वाक्या हाल में देखने को मिला, जब 2022 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद एक अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार ने ट्रिश पेटास की गर्भावस्था को सॉवरेन के निधन से जोड़ा। इस पर नेटिज़न्स ने YouTube की फेमस बच्ची मालिबू बार्बी, जो उस समय अजन्मी थी. उसे ब्रिटिश सम्राट एलिजाबेथ द्वितीय का पुनर्जन्म बताया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हालांकि, संयोग से एक बार फिर किंग चार्ल्स III के कैंसर वाली खबर के बीच पेटास फिर से गर्भवती है। इस बार किंग चार्ल्स के कैंसर की खबर ने पूरे यूनाइटेड किंगडम को सदमे में डाल दिया है। शाही परिवार में परेशानी लाने के लिए रियलिटी टीवी स्टार को फिर से दोषी ठहराया गया है। इंटरनेट पर लोग उनकी दूसरी अजन्मी बेटी 'प्रिंसेस एल्विस' को चार्ल्स का आगामी अवतार कहने के पीछे पागल हो गए हैं।

बिग ब्रदर स्टार ट्रिश पेटास ने दी सफाई

पिछली बार जब एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद अफवाहें फैलीं तो यूट्यूबर को रॉयल्स से माफी मांगनी पड़ी। गौरतलब है कि पेटास अपने पति मोसेस हैकमन से चार महीने की गर्भवती है।इससे पहले कल 5 फरवरी को बकिंघम पैलेस ने बढ़े हुए प्रोस्टेट की चिकित्सा प्रक्रिया के बाद किंग चार्ल्स III के कैंसर निदान की चौंकाने वाली खबर दी। 75 वर्षीय को पिछले कुछ हफ्तों में एक अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। 

एक पॉडकास्ट के दौरान बिग ब्रदर स्टार ट्रिश पेटास ने हाल ही में अपनी दूसरी गर्भावस्था की खबर का खुलासा किया, पेटास ने बुधवार शाम को सोशल मीडिया पर आने वाली अफवाहों पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है। 35 वर्षीय पेटास ने 14 सितंबर को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। इस पर उन्होंने कहा कि ये न तो किसी का अवतार था और न ही यूके के शाही परिवार से इसका कोई संबंध था।

ये पढ़ें: King Charles III: ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III को हुआ कैंसर! बकिंघम पैलेस ने दी जानकारी