यूके की मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने कहा है कि ब्रिटिश-पाकिस्तानियों का गिरोह अंग्रेज लड़कियों के साथ रेप कर रहा है। वे लड़कियों का पीछा करते हैं, नशा देते हैं और उनका यौन शोषण किया है।

लंदन। यूके की गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन ने कहा है कि ब्रिटिश-पाकिस्तानी पुरुष गिरोह बनाकर अंग्रेज लड़कियों का पीछा करते हैं। वे लड़कियों को नशीली दवाएं देते हैं और उनके साथ रेप करते हैं। असुरक्षित अंग्रेज लड़कियां इनकी अधिक शिकार हो रहीं हैं। मंत्री के इस बयान से पाकिस्तान में खलबली मची है। वे इसकी आलोचना कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ब्रेवरमैन ने पिछले सप्ताह स्काई न्यूज को इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने बताया था कि ब्रिटिश-पाकिस्तानी लोगों के समूह बच्चों और कम उम्र की लड़कियों का यौन शोषण कर रहे हैं। वे बच्चों के शोषण का नेटवर्क चला रहे हैं। इनके द्वारा लड़कियों को नशा दिया जाता है और उन्हें नुकसान पहुंचाया जाता है। ऐसा कभी देखभाल में तो कभी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में होता है। ये गिरोह लड़कियों का पीछा करते हैं।

Scroll to load tweet…

नस्लवादी बुलाए जाने के डर से आंखें मूंद लेते हैं अधिकारी

ब्रेवरमैन ने कहा कि इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारी और संगठन निष्क्रिय हैं। राजनीतिक वजह और नस्लवादी बुलाए जाने के डर से संस्थाएं, सामाजिक कार्यकर्ता, एजेंसियां, पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ता इसपर आंखें मूंद लेते हैं। वे जरूरी कार्रवाई नहीं करते।

यह भी पढ़ें- Hush Money Case: जुर्माना लगा तो बोले ट्रंप- नरक में जा रहा अमेरिका, हम पर हंस रही दुनिया, चुनाव में हुई दखलंदाजी

मुमताज जहरा बलूच ने कहा- ब्रेवरमैन ने पेश की भ्रामक तस्वीर

ब्रेवरमैन के बयान पर पाकिस्तान विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि उन्होंने भ्रामक तस्वीर पेश की है। वह ब्रिटिश पाकिस्तानियों को टारगेट कर रही हैं। वह चाहती हैं कि ब्रिटिश पाकिस्तानियों के साथ अलग व्यवहार किया जाए। उन्होंने कुछ लोगों द्वारा किए गए अपराध को पूरे समुदाय से जोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें- ड्रैगन की चाल पर अमेरिका बोला- अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा, ऐसी हरकते नहीं मंजूर