ब्रिटिश प्रधानमंत्री  (British Pm) बोरिस जॉनसन के पिता स्टेनली (Stanley) जॉनसन पर महिला सांसद और एक पत्रकार ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। सांसद के साथ हुई घटना 2003 की है, जबकि पत्रकार के साथ 2019 में घटना हुई। 

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) के पिता स्टेनली जॉनसन पर एक महिला सांसद और एक पत्रकार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली सांसद का नाम कैरोलिन नोक्स है। वे कंजेरवेटिव पार्टी से हैं। स्टेनली भी राजनीति से जुड़े रहे हैं।
आरोप लगाने वाली महिला सांसद ब्रिटिश संसद की महिलाओं से जुड़ी एक कमेटी की सदस्य हैं। स्काय न्यूज के एक इंटरव्यू में कैरोलिन ने बताया कि स्टेनली ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। नोक्स ने कहा- मेरे हिसाब से स्टेनली एक जानी-मानी शख्सियत हैं। जिस वक्त की यह घटना है, उस वक्त स्टेनली डेवॉन क्षेत्र से कंजरवेटिव पार्टी के प्रत्याशी थे। उन्होंने मुझे गलत तरीके से छुआ और वहां से चले गए। उन्होंने अश्लील कमेंट भी किया था। कैरोलिन के इसके के बाद न्यू स्टेट्समैन की सीनियर जर्नलिस्ट एलीबे रे ने भी इसी तरह की शिकायत की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी बात रखी। उनके मुताबिक उनके साथ 2019 में कंजरवेटिव पार्टी की एक कॉन्फ्रेंस में स्टेनली ने बदसलूकी की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2003 की घटना, दोनों लड़ने जा रहे थे चुनाव 
कैरोलिन के मुताबिक छेड़छाड़ ही यह घटना 2003 की है। उस वक्त वे और स्टेनली दोनों ही सांसद पद के प्रत्याशी थ। उस वक्त कैरोलिन की उम्र करीब 30 साल थी।

अभी आवाज इसलिए, ताकि कोई और निशाना न बने 
कैरोलिन का कहना है कि इस तरह की घटनाओं के बारे में बात करना मैं अपना फर्ज समझती हूं। इसकी वजह यह है कि आगे किसी के साथ ऐसा हो तो वो इसके खिलाफ पुरजोर आवाज उठा सके। उस वक्त मैं खुद ऐसा नहीं कर सकी थी, लेकिन आज भी चुप रह गई तो मेरी बेटी को भी शायद चुप रहना पड़ेगा। इस तरह की हरकतों के खिलाफ चुप रहना गलत लोगों की हौसलाअफजाई करने जैसा है। 

स्टेनली बोले- कुछ याद नहीं
मीडिया की खबरों क मुताबिक कैरोलिन के आरोपों पर स्टेनली ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मुझे तो कैरोलिन याद तक नहीं हैं। इस तरह के आरोप लगते रहते हैं।