पुलिस के अनुसार बस दोलखा जिले में स्थित कालिनचोक से भक्तपुर जा रही थी इस दौरान यह राजमार्ग से फिसलकर लगभग 100 मीटर नीचे गिर गई 

काठमांडू: नेपाल के सिंधुपालचोक जिले में रविवार को अरनिको राजमार्ग पर एक बस दुर्घटना में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बस दोलखा जिले में स्थित कालिनचोक से भक्तपुर जा रही थी। इस दौरान यह राजमार्ग से फिसलकर लगभग 100 मीटर नीचे गिर गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

काठमांडू पोस्ट अखबार के अनुसार पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों में तीन बच्चे और 11 वयस्क शामिल हैं। पुलिस सूत्रों ने कहा कि 12 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जाती है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)