भारतीय शख्स के सवाल पर कंपनी कहा कि आपका सरनेम मूल रूप से बकवास है। कंपनी का ये बयान वायरल हो गया। इसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर के बीच नाराजगी छा गई।

कनाडाई कंपनी डीब्रांड। कनाडा की एक कंपनी को भारतीय शख्स का मजाक उड़ाना भारी पड़ा। कनाडाई एक्सेसरी ब्रांड कंपनी डीब्रांड को इसके लिए सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। हुआ यूं कि कुछ दिन पहले भुवन चित्रांश नाम के एक भारतीय शख्स ने मैकबुक एक्सेसरी के बारे में शिकायत दर्ज की थी। उसने अपनी डीब्रांड मैकबुक स्किन खरीदने के सिर्फ दो महीने के भीतर रंग बदलने की शिकायत पोस्ट की। शख्स ने डीब्रांड को टैग करते हुए लिखा कि इस स्किन को कुछ महीने पहले खरीदा था। सिर्फ 2 महीने के बाद रंग बदल गया। मुझे क्या करना चाहिए?"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

भारतीय शख्स के सवाल पर कंपनी कहा कि आपका सरनेम मूल रूप से बकवास है। कंपनी का ये बयान वायरल हो गया। इसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर के बीच नाराजगी छा गई। हालांकि, जैसे ही कंपनी को इस बात का अंदाजा हो गया कि उसने बहुत बड़ी गलती कर दी है। इसके बाद कंपनी ने कमेंट को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया। उसने दावा किया कि उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई है। 

Scroll to load tweet…

उन्होंने पीड़ित ग्राहक से माफी मांग ली है। इसके अलावा उन्होंने भारतीय शख्स को 10 हजार डॉलर (8 लाख 33 हजार) रुपये की पेशकश भी की। इसके अलावा डीब्रांड ने दोहराया कि वे एक दशक से अधिक समय से सोशल मीडिया पर ग्राहकों का मजाक उड़ा रहे हैं। हम रुकने वाले नहीं हैं, लेकिन हो सकता है कि अगली बार आप ही हों जिसे 10,000 डॉलर मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: 'हमारी स्थिति इतनी खराब है कि भारत हमें नौकर...', पाकिस्तानी शख्स ने अपने ही मुल्क की कर दी फजीहत, देखें वायरल वीडियो