कनाडा की नोबेल पुरस्कार विजेता एलिस मुनरो (Alice Munro) की बेटी एंड्रिया रॉबिन स्किनर ने बताया है कि जब वह 9 साल की थी तब उसके पिता ने उसके साथ रेप किया था। 

नई दिल्ली। कनाडा की नोबेल पुरस्कार विजेता एलिस मुनरो (Alice Munro) की बेटी एंड्रिया रॉबिन स्किनर ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि जब वह 9 साल की थी तब सौतेले पिता गेराल्ड फ्रेमलिन ने उसके साथ रेप किया था। एलिस मुनरो को पता था कि उसका पति बेटी का यौन शोषण कर रहा है तब भी वह चुपचाप उसके साथ रही। एलिस मुनरो की नजर में यह उसके पति की बेवफाई था न कि बाल यौन शोषण। स्किनर ने बताया कि पिता ने 9 साल की उम्र से उसका यौन शोषण शुरू कर दिया था जो काफी समय तक चला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एलिस मुनरो को 2013 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था। वह नोबेल पाने वाली पहली कनाडाई लेखिका थीं। इस साल मई में उनका निधन हो गया। एलिस मुनरो की बेटी एंड्रिया रॉबिन स्किनर ने कनाडाई अखबार टोरंटो स्टार में लेख लिखकर अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न और इस पर अपनी मां की चुप्पी का खुलासा किया है।

50 साल की उम्र में गेराल्ड फ्रेमलिन ने 9 साल की बेटी से किया था रेप

स्किनर ने लिखा कि उसके सौतेले पिता गेराल्ड फ्रेमलिन ने पहली बार 1976 में उसके साथ रेप किया था। तब वह 9 साल की थी। उसके पिता की उम्र करीब 50 साल थी। वह ओंटारियो के क्लिंटन में स्थित एलिस मुनरो के घर में अपने बिस्तर पर सो रही थीं। उसी समय फ्रेमलिन ने उनके साथ रेप किया।

स्किनर ने लिखा, "एक रात जब उसकी मां घर से बाहर गई हुई थी तो सौतेले पिता मेरे बिस्तर पर चढ़ गए। उन्होंने मेरा यौन उत्पीड़न किया। इस घटना के बाद वह इतनी सदमे में थीं कि बिस्तर से उठ नहीं पाती थीं। उन्हें सुबह उठते ही माइग्रेन का पहला दर्द हुआ था। बाद में यह लंबे समय तक रहने वाली बीमारी बन गई।"

स्किनर ने बताया, "एक दिन फ्रेमलिन स्किनर को उसके सगे पिता से मिलने के लिए एयरपोर्ट पर छोड़ने जा रहा था। इस दौरान वह चाहता था कि वे दोनों एक खेल खेलें। उसने मुझसे "show me" नाम का खेल खेलने के लिए कहा। जब मैंने मना किया तो मुझे अपने "सेक्स जीवन" के बारे में बताने के लिए मजबूर किया। मुझसे अन्य बच्चों के साथ खेले जाने वाले खेलों के बारे में जानकारी मांगी। उसने मुझे अपने सेक्स जीवन के बारे में बताया।"

शुरू में स्किनर ने मां छिपाई थी पिता की करतूत

स्किनर शुरू में नहीं चाहती थी कि उसकी मां को इस बात का पता चले। स्किनर ने लिखा, "मुझे पहले तो राहत मिली कि पिता ने मां को यह नहीं बताया कि उसने मेरे साथ क्या किया है। मां ने बताया था कि फ्रेमलिन उससे ज्यादा मुझे पसंद करते हैं। मुझे लगा कि अगर उसे कभी पता चला तो वह मुझे दोषी ठहराएगी। मुझे लगा कि वह मर सकती है।"

स्किनर जब भी मां से मिलने जाती पिता करता था दुर्व्यवहार

स्किनर हर साल गर्मियों में अपनी मां से मिलने जाती थी। इस दौरान पिता उसके साथ गलत हरकत करता था। स्किनर ने लिखा, "जब मैं फ्रेमलिन के साथ अकेली होती तो वह अश्लील चुटकुले सुनाता। कार में सफर के दौरान नंगा हो जाता। वह पड़ोस की छोटी लड़कियों के बारे में बताता जो उसे पसंद थीं। वह मेरी मां की यौन जरूरतों के बारे में बताता था।"

मुनरो को पति के दोस्तों ने बताया था बेटी के साथ करता है गलत काम

मुनरो को उसके पति के दोस्तों ने बताया था कि वह बेटी के साथ गलत काम करता है। वह उसकी 14 साल की बेटी के सामने कपड़े उतार देता है। इसके बाद मुनरो ने पति से बेटी के बारे में पूछा। स्किनर ने लिखा, "पिता ने मां को विश्वास दिलाया कि वह उसे पसंद नहीं करते। मां के सामने उन्होंने मुझे बताया कि पहले कई संस्कृतियां "संकोची" नहीं थीं। बच्चों के लिए वयस्कों के साथ सेक्स करके सेक्स के बारे में सीखना सामान्य माना जाता था। मेरी मां ने कुछ नहीं कहा। मैंने फर्श की ओर देखा। मुझे डर था कि कहीं वह मेरा चेहरा लाल होते हुए न देख लें।"

1992 में स्किनर ने पत्र लिखकर मां को बताया पिता की करतूत

स्किनर ने बताया, "मां ने मुझे एक छोटी कहानी के बारे में बताया। यह एक लड़की की आत्महत्या की कहानी थी। लड़की के साथ उसका सौतेला पिता यौन शोषण करता था। मां ने मुझसे पूछा कि उस लड़की ने अपनी मां को क्यों नहीं बताया? एक महीने बाद मैंने पत्र लिखा और बताया कि मेरे साथ क्या हुआ था।"

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की शॉकिंग खबर: 15 दिन की बेटी को बाप ने जिंदा दफनाया, बताई एक खौफनाक वजह

एलिस मुनरो ने स्किनर की आशंका के अनुसार ही प्रतिक्रिया की। उसने अपने पति द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न को बेवफाई माना न कि बच्ची के साथ रेप। पति के कुकर्म की जानकारी होने पर भी उसने बेटी का साथ नहीं दिया। वह पति के साथ रही।

यह भी पढ़ें- US की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति कोविड पॉजीटिव, जानें कैसी है वाइस प्रेसिडेंट की स्थिति?