अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) की सुरक्षा में चूक हुई है। उनके काफिले की कार को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी। जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन सुरक्षित हैं। 

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के काफिले की कार से एक तेज रफ्तार कार की टक्कर हुई है। घटना रविवार रात डेलावेयर के विलमिंगटन में घटी। टक्कर के वक्त बारिश हो रही थी। बाइडेन अपने अभियान मुख्यालय के दौरे के बाद निकले थे। वे सुरक्षाकर्मियों के साथ अपने SUV की ओर बढ़ रहे थे तभी टक्कर की आवाज आई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सफेद रंग की एक सेडान कार ने सड़क पर खड़ी बाइडेन के काफिले की SUV को टक्कर मारी थी। टक्कर की आवाज सुनकर बाइडेन चौंक गए थे। उन्हें उनकी कार में ले जाया गया। कार में पहले से उनकी पत्नी बैठी थीं। इसके बाद दोनों को टक्कर वाली जगह से दूर ले जाया गया।

Scroll to load tweet…

यूएस सीक्रेट सर्विस की कार को मारी टक्कर

व्हाइट हाउस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विलमिंगटन शहर में टक्कर के वक्त बाइडेन अपनी पुनर्निर्वाचन टीम के सदस्यों के साथ भोजन करने के बाद निकले थे। बाइडेन प्रचार ऑफिस से अपनी SUV की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार सेडान कार ने राष्ट्रपति की सुरक्षा करने वाले यूएस सीक्रेट सर्विस की एक कार को टक्कर मार दी। इस कार का इस्तेमाल राष्ट्रपति के निकलने के दौरान चौराहों को बंद करने के लिए किया जा रहा था।

Scroll to load tweet…

सेडान कार के ड्राइवर ने की भागने की कोशिश

टक्कर के बाद सेडान कार के ड्राइवर ने भागने की कोशिश की। वह कार लेकर भाग पाता इससे पहले ही अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के जवानों ने उसे घेर लिया। कार के ड्राइवर पर सुरक्षाकर्मियों ने पिस्टल तान दिया। इसके बाद ड्राइवर अपने दोनों हाथ ऊपर उठाकर सरेंडर की मुद्रा में कार से बाहर आया। उसे हिरासत में लिया गया है।