Charlie Kirk Death: डोनाल्ड ट्रंप के करीबी समर्थक और टर्निंग प्वाइंट यूएसए के फाउंडर चार्ली किर्क की यूनिवर्सिटी प्रोग्राम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानें कौन थे चार्ली किर्क और क्यों थे चर्चा में।

Who is Charlie Kirk: अमेरिका की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। डोनाल्ड ट्रंप के करीबी समर्थक और रूढ़िवादी (Conservative) राजनीति के युवा चेहरों में गिने जाने वाले चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 31 साल के चार्ली किर्क सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर थे और अक्सर अपनी बहस और भाषणों से चर्चा में रहते थे। ट्रंप ने खुद उनके निधन की पुष्टि करते हुए उन्हें “अमेरिकी युवाओं की सच्ची आवाज” बताया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन थे चार्ली किर्क?

चार्ली किर्क का जन्म शिकागो के पास हुआ था। वे कॉलेज ड्रॉपआउट रहे लेकिन कम उम्र से ही एक्टिविज्म में सक्रिय हो गए थे। सिर्फ 18 साल की उम्र में उन्होंने टर्निंग प्वाइंट यूएसए नाम का संगठन बनाया, जो बाद में अमेरिका का सबसे बड़ा युवा कंजरवेटिव ग्रुप बन गया। इसी संगठन के कई सदस्य 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल दंगे में भी मौजूद थे।

ट्रंप के सबसे बड़े समर्थकों में गिने जाते थे चार्ली किर्क

चार्ली किर्क पूरी तरह से ट्रंप की विचारधारा से जुड़े रहे। उन्होंने 2020 चुनाव में ट्रंप के इलेक्शन फ्रॉड वाले दावों का खुलकर समर्थन किया। इमिग्रेशन और ट्रांसजेंडर जैसे मुद्दों पर अक्सर विवादित बयान दिए। उनका पॉडकास्ट “द चार्ली किर्क शो” अमेरिका में काफी लोकप्रिय था।

चार्ली किर्क की खासियत

यूनिवर्सिटी कैंपस में बहस करना चार्ली किर्क की खासियत थी। वे तेज-तर्रार जवाबों और स्टाइलिश डिबेटिंग के लिए जाने जाते थे। उनके वीडियो अक्सर वायरल होते थे। लेकिन दूसरी ओर, आलोचक उन्हें क्रिश्चियन नेशनलिस्ट और ट्रंपिज्म का चेहरा मानते थे। कई बार उन्होंने ऐसे दावे भी किए जिनके पीछे कोई सबूत नहीं था, जैसे 2024 में हैती प्रवासियों पर लगाया गया कुत्ते-बिल्ली खाने का आरोप।

ये भी पढ़ें- ट्रंप के सबसे खास सहयोगी की गोली मारकर हत्या, 4 दिन तक झुका रहेगा अमेरिकी झंडा

कैसे हुई चार्ली किर्क की हत्या?

बुधवार को यूनिवर्सिटी ऑफ यूटा में एक कार्यक्रम के दौरान चार्ली किर्क छात्रों से संवाद कर रहे थे। तभी अचानक किसी ने गोली चला दी, जो उनके गले में लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना की निंदा रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों ही पार्टियों ने की।

चार्ली किर्क की हत्या पर ट्रंप का बयान

अेमिरकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा- “महान और लेजेंडरी चार्ली किर्क अब नहीं रहे। अमेरिकी युवाओं की नब्ज को उनसे बेहतर कोई नहीं समझता था।”

ये भी पढ़ें- चार्ली किर्क की दिनदहाड़े हत्या, ट्रंप के लिए बनाई थी युवाओं की मजबूत सेना, जानिए क्या है पूरी कहानी?