पूर्वी लद्दाख में चीन और भारत के बीच पिछले 2 महीने से विवाद चल रहा है। ऐसे में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, चीन और पाकिस्तान मिलकर भारत और पश्चिमी देशों के खिलाफ बायोलिजकल वॉरफेयर यानी जैविक युद्ध की साजिश रच रहे हैं।

नई दिल्ली. पूर्वी लद्दाख में चीन और भारत के बीच पिछले 2 महीने से विवाद चल रहा है। ऐसे में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, चीन और पाकिस्तान मिलकर भारत और पश्चिमी देशों के खिलाफ बायोलिजकल वॉरफेयर यानी जैविक युद्ध की साजिश रच रहे हैं। इसके लिए दोनों देशों ने 3 साल की सीक्रेट डील भी की है। यह दावा क्लाजोन यूनिट ने खुफिया सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन और पाकिस्तान एंथ्रेक्स जैसे खतरनाक वायरस पर काम करने की साजिश रच रहे हैं। इस बारे में खुफिया जानकारी सामने आ चुकी है। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी यह दावा कर चुके हैं कि कोरोना चीन के वुहान से निकला। उनके पास इसके सबूत भी हैं। ऐसे में इस रिपोर्ट के दावों में दम नजर आ रहा है। 

साजिश रचने में जुटे दोनों देशों के वैज्ञानिक
सिक्योरिटी एक्सपर्ट एंथोनी क्लान के आर्टिकल में इंटेलिजेंस सोर्स के हवाले से कहा गया है कि एंथ्रेक्स जैसे वायरस का इस्तेमाल हथियार के तौर पर किया जाने का खतरा है। इसके लिए दोनों देशों ने तीन साल के लिए सीक्रेट डील भी की है। इसके तहत जैविक हथियार तैयार किए जाएंगे। इसके लिए सॉइल सैम्पलिंग टेस्ट भी किए जा चुके हैं। चीन ने पाकिस्तान के वैज्ञानिकों को इस बारे में जरूरी जानकारियां भी उपलब्ध कराईं। 

भारत के खिलाफ पाकिस्तान का इस्तेमाल करना चाहता है चीन
दरअसल, चीन भारत से सीधे टकराना नहीं चाहता। ऐसे वक्त में वह पाकिस्तान को हथियार बनाकर साजिश रच रहा है। खास बात यह है कि भारत और पश्चिमी देशों की इंटेलिजेंस एजेंसियों को इस बारे में जानकारी मिल चुकी है। चीन अपने देश में इन साजिशों को अंजाम नहीं देना चाहता। इसलिए उसने पाकिस्तान की धरती को इस काम के लिए चुना है।