किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को नई दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान टूल किट मामले में विवादों में आईं स्वीडन की क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने अब भारत में कोविड की स्थिति को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने भारत में ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा उठाकर दुनियाभर के देशों को मदद के लिए आगे आने को कहा है।

नई दिल्ली. स्वीडन की क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग एक बार फिर भारत में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाकर विवादों में घिरती दिखाई दे रही हैं। ग्रेटा किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को नई दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान टूल किट मामले से विवादों में आई थीं। इस बार उन्होंने भारत में कोविड की स्थिति को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने भारत में ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा उठाकर दुनियाभर के देशों को मदद के लिए आगे आने को कहा है। बता दें कि भारत दुनिया का दूसरा संक्रमित देश बन गया है। वहीं, एक दिन में सर्वाधिक केस आने के मामले में उसने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ग्रेटा ने किसान आंदोलन के दौरान एक टूलकिट ट्वीट के साथ शेयर किया था। इस मामले में उन पर भारत विरोधी साजिश रचने का आरोप लगा था। यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उछला था। अब ऐसा लगता है कि वे कोविड के मामले में भारत की छवि खराब करना चाहती हैं।

Heartbreaking to follow the recent developments in India. The global community must step up and immediately offer the assistance needed. #CovidIndiahttps://t.co/OaJVTNXa6R

Scroll to load tweet…

यह भी जानें

भारत में पिछले 24 घंटे में 3,48,979 केस मिले। यानी यहां अब तक 1,69,51,769 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक्टिव केस 26,74,287 हो चुके हैं। यह अच्छी बात है कि पिछले 24 घंटे में 2,15,803 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। लेकिन पिछले 24 घंटे में अब तक की सबसे अधिक मौतें 2,7,61 हुईं। इसमें सबसे अधिक महाराष्ट्र और उसके बाद दिल्ली में हुई। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में भी मरने वालों की संख्या अधिक है।

ये हैं टॉप 10 कोरोना संक्रमित देश और यहां हुई मौतें
दुनिया में कोरोना के अब तक 146M केस आ चुके हैं। इसमें से 84.1M लोग रिकवर हुए, जबकि 3.1M की मौत हो गई। सबसे संक्रमित देश अभी भी अमेरिका बना हुआ है। यहां अब तक 32,789,653 केस आ चुके हैं, जबकि 585,880 की मौत हो चुकी है। भारत इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 1,69,51,769 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 192,310 की मौत हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 14,308,215 केस आ चुके है। इनमें से 389,609 की मौत हो चुकी है। फ्रांस में कुल 5,473,579 केस आ चुके हैं, जिनमें से 102,713 की मौत हो चुकी है। रूस में 4,753,789 केस आ चुके हैं। इनमें से 107,900 की मौत हो चुकी है। तुर्की में अब तक 4,591,416 केस आ चुके हैं, जिनमें से 38,011 की मौत हो चुकी है। यूके में 4,403,170 केस मिल चुके हैं, जिनमें से 127,417 की मौत हो चुकी है। इटली में 3,949,517 केस मिल चुके हैं, जिनमें से 119,021 की मौत हो चुकी है। स्पेन में 3,468,617 मिल चुके हैं, जिनमें से 77,591 की मौत हो चुकी है। जबकि जर्मनी में अब तक 3,277,661 मिल चुके हैं, जिनमें से 82,117 की मौत हो चुकी है।