ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग को नियंत्रित करने के काम में जुटे दमकल कर्मियों ने बताया कि सोमवार को उस पर काफी हद तक काबू पाया गया

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग को नियंत्रित करने के काम में जुटे दमकल कर्मियों ने बताया कि सोमवार को उस पर काफी हद तक काबू पाया गया। यहां बारिश होने की संभावना है, जिससे उम्मीद की जा सकती है कि जंगल की आग से बरबाद हुए ग्रामीण इलाकों को कुछ राहत जरूर मिलेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दमकलकर्मियों का कहना है कि न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया राज्य के जंगलों में लगी आग पर बहुत हद तक काबू पाया जा चुका है। यहां पिछले करीब तीन महीने से आग लगी है। न्यू साउथ वेल्स ग्रामीण दमकल सेवा के कमिश्नर शेन फिट्जसिमोंस ने सोमवार को इस क्षेत्र का दौरा किया।

उन्होंने कहा कि कुछ हिस्से अब भी जल रहे हैं लेकिन आग बुझाने के प्रयास सार्थक होते दिख रहे हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)