Peter Navarro Russia oil India: रूस और चीन के साथ भारत के अच्छे होते संबंधों को लेकर अमेरिका पूरी तरह से बौखला गया है। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकर ने भारत को खुली चुनौती दे डाली है।
Peter Navarro IndiaThreat: अमेरिका भारत के खिलाफ अपना असली चेहरा दिखाता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिका के कई नेता भारत के विरोध में जहर उगल चुके हैं। इस लिस्ट में अब व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकर पीटर नवारो का नाम सामने आया है, जिन्होंने खुलेआम भारत को धमकी देने का काम किया है। साथ ही इस बात की भी वॉर्निंग दी कि भारत यदि अमेरिका का स्ट्रैटजिक पार्टनर बन रहता है तो उसी तरह से उसे व्यवहार करना होगा। अमेरिका इसीलिए भड़क रहा है क्योंकि भारत अमेरिका के वॉर्निंग देने के बाद भी रूस से तेल खरीद रहा है। साथ ही चीन और भारत के रिश्ते में भी सकारात्मक पहल देखने को मिल रही है।
ये भी पढ़ें- नेपाल के दो दिवसीय दौरे पर विक्रम मिस्त्री, नेपाली सेना को भारत की तरफ से दी ये दो बड़ी ताकत
साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी जल्दी चीन का दौरा करने वाले हैं। ऐसे में अमेरिका बुरी तरह से कलैश मचाए हुए हैं। व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल की खरीद पर निशाना साधा है और इसे यूक्रेन में मास्को के युद्ध के लिए फंडिंग करने का आरोप लगाते हुए इसे रोकने की बात कही है। फाइनेंशियल टाइम्स में लिखे अपने लेख में नवारो ने भारत के प्रति गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, "रूस और चीन दोनों से नजदीकियां बढ़ा रहा है। अगर भारत चाहता है कि उसे अमेरिका का रणनीतिक साझेदार माना जाए, तो उसे वैसा ही व्यवहार करना शुरू करना होगा।"
ये भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान पर पैनी नजर बनाए हुए है अमेरिका, विदेश मंत्री मार्को रुबिया ने दी चेतावनी
नवारो ने रूस और चीन के साथ अच्छे संबंध बनाने के लिए भारत क विरोध जताते हुए कहा, "अगर भारत अमेरिका का रणनीतिक साझेदार बनना चाहता है, तो उसे उसके जैसा व्यवहार करना शुरू करना होगा। अवसरवादी है और पुतिन की युद्ध अर्थव्यवस्था को अलग-थलग करने के वैश्विक प्रयासों के लिए बेहद हानिकारक है।" इसके अलावा हथियार समझौतों को लेकर भी भारत को धमकाने की कोशिश भी अमेरिका के नेता करते हुए दिखाई दिए है। उन्होंने कहा,"आधुनिक अमेरिकी हथियार भारत को सौंपना जोखिम भरा हो सकता है क्योंकि नई दिल्ली अब रूस और चीन दोनों के साथ घनिष्ठ संबंध बना रही है।"
