Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने पोप की पोशाक में अपनी एआई-जेनरेटेड तस्वीर शेयर की है जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। पोप फ्रांसिस के निधन के बाद कुछ लोग इसे अपमानजनक मान रहे हैं।

Donald Trump: अब ट्रंप को चढ़ा पोप बनने का शौक, एआई से बनीं तस्वीर शेयर की, पहले कहा था- मैं पोप बनना चाहता हूं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने हाल ही में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि वो पोप बनना चाहते हैं। उनका ये लहज मजाकिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डोनाल्ड ट्रंप बनेंगे अगले पोप

लेकिन अब राष्ट्रपति ट्रंप ने कुछ ऐसा किया है कि लोग उनके इस मजाक को गंभीरता से लेने लगे हैं। कई लोग उन पर पोप फ्रांसिस की मौत का मजाक बनाने के आरोप भी लगा रहे हैं। दरअसल अब राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो पोप की पोशाक पहने दिख रहे हैं।

हाल ही में पोप फ्रांसिस का हुआ था निधन

हाल ही में पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में निधन हुआ है। अब नए पोप की तलाश जारी है और इसके लिए वेटिकन में चुनाव होना है। पोप कैथोलिक ईसाइयों की दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक नेता होते हैं। ईसाइयों में सबसे ज्यादा तादाद कैथोलिक ईसाइयों की ही है।

AI से बनीं तस्वीर सोशल मीडिया पर की वायरल

पोप के पद को बेहद सम्मानजनक माना जाता है और वो ही दुनिया में ईसाई धर्म की दिशा तय करते हैं। 26 अप्रैल को पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में दुनियाभर के कई शीर्ष नेता शामिल हुए थे। इनमें राष्ट्रपति ट्रंप भी शामिल थे।अब ट्रंप के पोप की पोशाक पहने एआई से बनीं तस्वीर शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर कोई लोग ये आरोप लगा रहे हैं कि ट्रंप पोप की मौत का मजाक बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें:पाकिस्तान पर भारत की एक और स्ट्राइक, अब भारतीय बंदरगाहों पर नहीं आ सकेंगे पाकिस्तानी जहाज, आयात-निर्यात पर भी रोक

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

एक व्यक्ति ने लिखा, “ये बेहुदा और अपमानजनक है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये ईश्वर और धर्म के लिए अपमानजनक है। ट्रंप वास्तव में ईसाई धर्म के खिलाफ हैं।” हाल ही में जब एक पत्रकार ने ट्रंप से पूछा था कि वो किसे नए पोप के रूप में देखना चाहते हैं तो ट्रंप ने तुरंत जवाब देते हुए कहा था- मैं खुद को पोप बनते देखना चाहता हूं. यही मेरी पहली पसंद है। ट्रंप ने आगे कहा था- इसके लिए मेरी कोई पसंद नहीं है। एक कार्डिनल हैं जो न्यू यॉर्क से हैं और बहुत अच्छे हैं। हम देखते हैं आगे क्या होता है।