Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कई युद्धों को रोका, जिसमें भारत-पाकिस्तान का विवाद भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह सब उन्होंने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नहीं किया।

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस बार भी नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला लेकिन वह इससे मायूस नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने दुनिया के कई युद्धों और विवादों को खत्म कराने में मदद की है। ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि अब तक उन्होंने सात युद्धों को रोकवाया है। हालांकि ट्रंप ने यह भी साफ किया कि उन्होंने यह सब नोबेल शांति पुरस्कार पाने के लिए नहीं किया। उन्होंने मिस्र जाते समय गाजा शांति वार्ता के दौरान एयर फोर्स वन पर पत्रकारों से कही।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत-पाक युद्ध रुकवाने का फिर से लिया श्रेय

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कुछ विवाद ऐसे सुलझाए जिसमें उन्होंने टैरिफ की बात कही। उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि जब इंडिया और पाकिस्तान के बीच टकराव हुआ तो उन्होंने कहा अगर आप लोग युद्ध करोगे तो मैं आप पर 100%, 150% या 200% टैरिफ लगा दूंगा। इसके बाद ही 24 घंटे में मामला सुलझ गया। ट्रंप का कहना है कि अगर उनके पास यह टैरिफ का दबाव नहीं होता, तो शायद उस युद्ध को रोका न जा पाता।

यह भी पढ़ें: India Canada Relations: पहले सर्जियो, अब अनीता आनंद-क्या भारत में हो रहा नया डिप्लोमेसी पावरप्ले?

"मैंने अब तक सात शांति समझौते करवाए"

9 अक्टूबर को डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने युद्धरत देशों के बीच शांति टैरिफ लगाने की रणनीति से बनाई। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने देशों को बातचीत के लिए कैसे तैयार किया, तो उन्होंने कहा, “टैरिफ लगाने की क्षमता होने से दुनिया में शांति बनी। मैंने अब तक सात शांति समझौते करवाए हैं।” ट्रंप ने बताया कि कई देश लंबे समय से लड़ रहे थे और इससे उन्हें बड़ा नुकसान हुआ। उन्होंने साफ कहा कि उनका उद्देश्य नोबेल शांति पुरस्कार जीतना नहीं था। ट्रंप ने कहा, “मैं यह सिर्फ सम्मान की वजह से करता हूं। मैंने 2025 में कई महत्वपूर्ण काम किए, लेकिन यह नोबेल के लिए नहीं, लोगों की जान बचाने के लिए किया।” हालांकि भारत ने लगातार स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन सिंदूर और इसके बाद की सीजफायर में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी।