Donald Trump On Tiktok: डोनाल्ड ट्रंप ने TikTok को अमेरिकी कंपनी को खरीदने के लिए 75 दिन का और समय दिया। TikTok अमेरिका में बहुत लोकप्रिय है और इसके 17 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। लेकिन इस वीडियो शेयर करने वाले ऐप पर अब खतरा मंडरा रहा है। 

Donald Trump On Tiktok: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने TikTok को थोड़ा और समय दिया है ताकि वह किसी गैर-चीनी कंपनी को अपना खरीदार बना सके। अब TikTok को इसका हल निकालने के लिए 75 दिन और मिल गए हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनकी सरकार इस मुद्दे पर काम कर रही है और उन्होंने TikTok को चालू रखने के लिए 75 दिन की और मोहलत देने के आदेश पर साइन कर दिए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर शेयर किया ये पोस्ट

ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मेरा प्रशासन TikTok को बचाने के लिए एक समझौते पर कड़ी मेहनत कर रहा है और हमने इसमें अच्छी प्रगति भी की है।"उन्होंने आगे कहा, "इस लेनदेन को पूरा करने के लिए जरूरी सभी मंजूरियों पर अभी और काम होना बाकी है। इसी वजह से मैं TikTok को 75 दिन और चालू रखने की इजाजत देने वाले कार्यकारी आदेश पर साइन कर रहा हूं।"

यह भी पढ़ें: बैंकॉक के बाद पीएम मोदी श्रीलंका पहुंचे, 5 सीनियर मंत्रियों ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत

अमेरिका में TikTok पर 17 करोड़ से ज्यादा यूजर्स

TikTok अमेरिका में बहुत लोकप्रिय है और इसके 17 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। लेकिन इस वीडियो शेयर करने वाले ऐप पर अब खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि अमेरिका में पिछले साल एक कानून पास हुआ था। इस कानून के मुताबिक, TikTok को अपनी चीनी कंपनी ByteDance से अलग होना होगा, नहीं तो उसे अमेरिका में बंद कर दिया जाएगा।