Viral Video: पुर्तगाल में एक लड़की के सेल्फी लेते समय आसमान में रहस्यमयी नीली रोशनी दिखी। वीडियो वायरल होने पर एलियन और उल्कापिंड की अटकलें लगीं। 

Viral Video: कई बार कैमरे कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं जो न केवल लोगों को हैरान कर देती हैं बल्कि उस पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में ऐसा हैरतअंगेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने लोगों को चौंका दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वीडियो में एक लड़की छत पर खड़ी होकर सेल्फी ले रही होती है तभी अचानक आसमान में एक तेज नीली रोशनी की लकीर दिखाई देती है। यह नजारा इतना रहस्यमयी था कि लोग दंग रह गए। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ लोगों ने इस नीली चमक को एलियन एक्टिविटी से जोड़ दिया तो कुछ ने इसे दुर्लभ प्राकृतिक घटना बताया। हालांकि अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Scroll to load tweet…

दोस्तों के साथ नाइट आउट पर गई थी लड़की

यह घटना साल 2024 की बताई जा रही है जब पुर्तगाल में एक लड़की अपने दोस्तों के साथ नाइट आउट पर गई हुई थी। वह छत पर खड़े होकर आसमान के साथ सेल्फी ले रही थी, तभी अचानक एक रहस्यमयी नीली रोशनी आसमान में चमकी और उसका नज़ारा लड़की के कैमरे में कैद हो गया। यह दृश्य इतना चौंकाने वाला था कि लड़की भी हैरान रह गई और उसने तुरंत इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। कुछ ही घंटों में यह वीडियो वायरल हो गया और अब तक इसे 50 लाख से भी जदा बार देखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें: घर की किचन में बैठा था खतरनाक जानवर, लाइट पड़ते ही लोगों के पैरों तले खिसक जमीन, भौंचक्के रह गए घरवाले

ESA ने क्या बताया?

बढ़ती चर्चाओं के बीच यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि इससे पृथ्वी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। यह कोई एलियन गतिविधि नहीं, बल्कि एक उल्कापिंड (मेटियोरॉइड) था जो वातावरण में प्रवेश करते ही पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। इसका अंतिम भाग अटलांटिक महासागर में जा गिरा।