ट्रंप प्रशासन ने सैकड़ों अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें संदिग्ध आतंकवादी और यौन अपराधियों समेत कई शामिल हैं। यह कार्रवाई नए कार्यकारी आदेशों के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य अमेरिकी सीमाओं को सुरक्षित बनाना है।

Illegal arrests in US: डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी प्रशासन ने एक बड़े अभियान के तहत सैकड़ों अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार और निर्वासित किया। यह अभियान नई सरकार के शपथ ग्रहण के तीन दिन बाद शुरू हुआ। ट्रंप ने शपथ लेने के बाद ही अपने चुनावी वादा को पूरा करते हुए मैक्सिकन बॉर्डर पर इमरजेंसी की घोषणा करते हुए अवैध प्रवासियों के निष्कासन की बात दोहरायी थी। इसके बाद उन्होंने ऑर्डर भी पास कर दिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सैकड़ों प्रवासियों की गिरफ्तारी

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि इस अभियान में 538 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक संदिग्ध आतंकवादी, त्रेन डी अरागुआ गिरोह के चार सदस्य और नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों में दोषी कई प्रवासी शामिल हैं। उन्होंने कहा: ट्रंप प्रशासन ने सैकड़ों अवैध प्रवासियों को सैन्य विमान के जरिए निर्वासित किया है। यह अब तक का सबसे बड़ा निर्वासन अभियान है। किए गए वादे निभाए जा रहे हैं।

व्हाइट हाउस ने कहा कि यह कदम देश की सीमाओं को सुरक्षित बनाने की दिशा में उठाया गया है। अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी (ICE) ने गिरफ्तार प्रवासियों के नाम और उनके अपराधों की जानकारी साझा की है। इनमें बलात्कार, बच्चों के खिलाफ यौन उत्पीड़न और 14 साल से कम उम्र के बच्चों के यौन शोषण जैसे अपराध शामिल हैं।

नई कार्यकारी आदेश

20 जनवरी को शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए। इनमें एक आदेश अमेरिकी लोगों को आक्रमण से बचाने का है। इस आदेश में कहा गया है कि पिछले चार वर्षों में अमेरिका ने अवैध प्रवास का अभूतपूर्व स्तर देखा है। लाखों अवैध प्रवासी हमारी सीमाओं को पार कर या कमर्शियल फ्लाइट्स से अमेरिका में प्रवेश कर गए। इनमें से कई प्रवासी राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं।

यूएस कांग्रेस की मंजूरी

23 जनवरी को अमेरिकी कांग्रेस ने GOP विधेयक "लेकन रिले एक्ट" को मंजूरी दी। इस कानून के तहत उन अवैध प्रवासियों को हिरासत में लेने और निर्वासित करने का प्रावधान है, जो बिना अनुमति देश में प्रवेश करते हैं और कुछ विशेष अपराधों में दोषी पाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें:

ट्रंप शासन में मुश्किल में भारतीय छात्र, नौकरियां छोड़ने को मजबूर