Police Arrested Drunk Passenger : अमेरिका में मिनेसोटा से अलास्का जा रही एक फ्लाइट में एक यात्री ने जमकर हंगामा किया और फ्लाइट अटेंडेंट को जबरन Kiss किया।

वॉशिंगटन: डेल्टा एयरलाइंस के एक फर्स्ट क्लास पैसेंजर (First-Class Passenger) को पुलिस ने फ्लाइट अटेंडेंट को किस (Kiss) करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। न्यू यॉर्क पोस्ट ने बताया कि डेल्टा एयरलाइंस के यात्री को मेल फ्लाइट अटेंडेंट ( Male Flight Attendant ) पर खुद को Kiss करने के लिए मजबूर करने और उसकी गर्दन पर चूमने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यात्री की पहचान 61 वर्षीय डेविड एलन बर्क के रूप में की गई है, जो अपने मृत मित्र की संपत्ति को सेटल करने के लिए मिनेसोटा से अलास्का की यात्रा कर रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानकारी के मुताबिक बर्क मिनियापोलिस से टेकऑफ करने से पहले से शराब पीना चाहते थे। हालांकि चालक दल के सदस्य ने उन्हें बताया कि वह अभी शराब नहीं सर्व सकते हैं। हालांकि, विमान के उड़ान भरने के बाद बर्क को क्रू मेंबर ने रेड वाइन सर्व की और जब वह ट्रे लेने वापस आया तो बर्क ने फ्लाइट अटेंडेंट से हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया। इसके बाद बर्क टॉयलेट का इस्तेमाल करने के लिए खड़े हुए और फ्लाइट अटेंडेंट के पास जाकर उन्होंने उसे किस करने की कोशिश की।

फ्लाइट अटेंडेंट की गर्दन पर किया Kiss

अटेंडेंट ने बताया कि Kiss मांगने से पहले यात्री ने उससे कहा कि वह बहुत सुंदर है। इस पर अटेंडेंट ने उत्तर दिया। इसके बाद बर्क ने उसे पकड़ लिया और फिर उसकी गर्दन पर स्मूच किया, जिससे अटेंडेंट बेहद असहज हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट अटेंडेट ने बर्क को छूने या किस करने की मंजूरी नहीं दी थी।

सदमे में फ्लाइट अटेंडेंट

इस घटना से फ्लाइट अटेंडेंट इतना घबरा गया कि उसको बाकी छह घंटे की यात्रा विमान के पिछले हिस्से में बैठकर करनी पड़ी। इस बीच घटना की जानकारी एक अन्य अटेंडेंट कैप्टन को दी। उसने कैप्टन के बताया कि यात्री ने उस ट्रे को भी तोड़ दिया था, जिसमें उनके लिए खाना था।

बर्क ने आरोपों को किया खारिज

एंकोरेज में फ्लाइट उतरने के बाद पायलट ने हवाई अड्डे के अधिकारियों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया । बर्क ने पूछताछ में ट्रे तोड़ने, फ्लाइट अटेंडेंट को किस करने या नशे में होने की बात से इनकार कर दिया। यात्री ने दावा किया कि उसे सिर्फ एक गिलास रेड वाइन दी गई, जिसके बाद वह सो गया। उसे 27 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- US Abortion Pills: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, मिफेप्रिस्टोन टैबलेट पर नहीं लगेगी रोक