ताइवान की राजधानी  में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 7.4 आंकी गई। इसके साथ ही ताइवान में सुनामी की चेतावनी भीजारी की गई है। 

वर्ल्ड न्यूज। ताइवान की राजधानी ताइपे में मंगलवार रात एक बार तेज भूकंप से धरती कांप उठी। बुधवार सुबह लोगों ने तेज भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप की तीव्रता 7.4 आंकी गई है। इसके साथ ही ताइवान में सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। ऐसे में लोगों को तटीय इलाके छोड़कर जाने के लिए कहा गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दक्षिणी जापान में 34.8 किमी गहराई में तीव्रता
बुधवार को ताइवान के समयानुसार सुबह 8:00 बजे से कुछ देर पहले ताइवान के पूर्वी हिस्से में अचानक धरती हिल गई। क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इससे स्व-शासित द्वीप के साथ ही दक्षिणी जापान के कई हिस्से में सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। इसके साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने कहा है कि भूकंप की तीव्रता 7.4 थी जिसका केंद्र ताइवान के हुलिएन शहर से 18 किलोमीटर और दक्षिण में 34.8 किमी की गहराई पर था। वहीं जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता 7.5 बताई है।

पढ़ें जापान में भूकंप के झटके, 6.1 रही तीव्रता, कुछ इलाकों में लोगों को घरों से दूर रहने का अलर्ट

टीवी चैनल्स पर भी इलाका खाली करने की हिदायत
मियाकोजिमा द्वीप समेत क्षेत्र के दूर जापान के आईलैंड्स में तीन मीटर यानी 10 फीट ऊंची सुनामी लहरें उठने की आशंका है। इस द्वीप और तटीय इलाकों के आसपास रहने वालों को क्षेत्र को जल्द से जल्द खाली करने के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। एक न्यूज चैनल पर चेतावनी जारी की गई है कि सुनामी आ रही है। कृपया इलाके को तुरंत खाली कर दें। यहां बिल्कुल भी मत रुकें।

ताइवान में अक्सर आते हैं भूकंप
ताइवान के इस आइलैंड में अक्सर भूकंप से तबाही होती रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह द्वीप दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास है। ऐसे में मौसम में परिवर्तन का प्रभाव यहां सबसे ज्यादा पड़ता है। इससे पहले सितंबर 1999 में ताइवान में 7.6 तीव्रता के साथ झटके महसूस किए गए थे। इसमें द्वीप के इतिहास की सबसे घातक प्राकृतिक आपदा में लगभग 2,400 लोग मारे गए थे। जापान साल में छोटे बड़े भूकंप के करीब 15 हजार झटके महसूस किए जाते हैं।