नेपाल रविवार सुबह भूकंप के झटके से दहल गया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 थी। भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए।

काठमांडू। नेपाल रविवार सुबह भूकंप के झटके से दहल गया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 थी। भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप का केंद्र धाडिंग में था। यह राजधानी काठमांडू से लगभग 55 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप 13 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के कारण किसी की मौत या नुकसान की अभी जानकारी सामने नहीं आई है। झटका बागमती और गंडकी प्रांत के अन्य जिलों में भी महसूस किया गया।