इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो (Fernando Villavicencio) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फर्नांडो चुनाव प्रचार कर रहे थे। एक कार्यक्रम के बाद वे जैसे ही अपनी कार में सवार हुए उनपर गोली चला दी गई।

वर्ल्ड डेस्क। दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर (Ecuador) में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो (Fernando Villavicencio) की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो सप्ताह बाद चुनाव होने हैं। फर्नांडो ने चुनावी सभा की। इसके बाद वह भारी सुरक्षा के बीच कार में सवार हुए। उसी वक्त हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग कर उनकी जान ले ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि फर्नांडो के चुनाव अभियान के दौरान लोगों की भीड़ जुटी है। वह भाषण देकर लौटते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौके पर तैनात रहते हैं। फर्नांडो अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए निकलते हैं। जैसे ही वह कार में बैठते हैं फायरिंग शुरू हो जाती है। गोली चलते ही लोग डर के मारे चिल्लाने लगते हैं। कुछ लोग जमीन पर बैठ जाते हैं तो कुछ छिप जाते हैं।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- आतंकियों ने रिमोट से उड़ाई गाड़ी, पाकिस्तान में यूनियन काउंसिल प्रेसीडेंट सहित 7 की मौत

राष्ट्रपति गुइलेर्मो लास्सो ने कहा- बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी

स्थानीय मीडिया के अनुसार फर्नांडो पूर्व विधायक हैं। उन्हें क्विटो में एक कार्यक्रम में गोली मारी गई। इस घटना के बाद इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लास्सो ने कहा कि हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा। लास्सो ने ट्वीट किया, "उनकी स्मृति और लड़ाई के लिए मैं आपको आश्वासन देता हूं कि यह अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे। संगठित अपराध बहुत बढ़ गए हैं। कानून उनसे निपटेगा।" लास्सो ने कहा कि वह देश में सुरक्षा की स्थिति को लेकर शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- मोरक्को में बड़ा हादसा: बाजार से लौट रही बस खाई में गिरी, कम से कम 24 मौतें