अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी की घटना में 20 लोगों की जान चल गई। घटना शहर के वॉलमार्ट स्टोर की बताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना में 26 लोग घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है।

अल पासो. अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी की घटना में 20 लोगों की जान चल गई। घटना शहर के वॉलमार्ट स्टोर की बताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना में 26 लोग घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। साथ ही लोगों को मॉल से दूर रहने की सलाह दी है। जानकारी मिली है, कि हमलावर ने वॉलमार्ट के बाहर से गोलीबारी शुरू कर दी थी। जिसके बाद अंदर घुसते ही अफरातफरी मच गई। स्टोर में मौजूद लोग अपनी जान बचाकर भागने की कोशिश में थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था हमलावर

घटना के समय स्टोर में मौजूद लोगों के मुताबिक, ऐसा लग रहा था जैसै आतिशबाजी हो रही है। ऊपर देखने पर लगा जैसे एक व्यक्ति डांस कर रहा हो। शूटर डॉर्क कार्गो पैंटस काले रंग की टी शर्ट और इयर मफ से अपने आप को ढंका हुआ था। उसकी हाईट करीबन 5 फीट 10 इंच थी। बस वह अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था। 

टेक्सास में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। जून के आखिरी हफ्ते में भी गोलीबारी की दो घटनाएं हुईं थी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। 

राष्ट्रपति ने जताया शोक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घटना के तुरंतबाद प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- टेक्सास में भयानक गोलीबारी हुई है। कई लोग मारे गए हैं। राज्य और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हूं। घबराएं नहीं, भगवान आपके साथ है। 

Scroll to load tweet…