शेनझेन से शंघाई जा रही फ़्लाइट में बहस सुलझाने गए क्रू मेंबर को यात्री ने काटा। पसीने और परफ्यूम की बदबू पर दो महिलाओं में हुई थी लड़ाई। फ़्लाइट दो घंटे लेट हुई।

World News: विमान में क्रू मेंबर को एक यात्री द्वारा काटे जाने के बाद फ़्लाइट दो घंटे लेट हो गई। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, शेनझेन से शंघाई जाने वाली फ़्लाइट में दो यात्रियों के बीच बहस को सुलझाने की कोशिश कर रहे क्रू मेंबर को एक यात्री ने काट लिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शेनझेन एयरलाइंस ने बताया कि यह घटना 1 अप्रैल को हुई जब फ़्लाइट एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए तैयार थी। अग़ल-बग़ल बैठी दो महिला यात्रियों के बीच बहस के बाद क्रू मेंबर पर हमला किया गया। अग़ल-बग़ल की सीटों पर बैठी युवतियों के बीच बहस हुई। एक ने दूसरे के पसीने की बदबू की शिकायत की। 

हालांकि, दूसरी युवती का आरोप था कि दूसरी युवती के परफ्यूम में दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जल्द ही यह शारीरिक हिंसा में बदल गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान एक युवती ने दोनों को शांत कराने आए क्रू मेंबर के हाथ पर काट लिया। दोनों की समस्या को हल करने के लिए दो पुरुष क्रू मेंबर और दो महिला क्रू मेंबर पहुंचे थे। 

युवती ने उनमें से एक के हाथ पर काट लिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रू मेंबर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उनकी चोट गंभीर नहीं है। पुलिस ने महिला यात्रियों को हिरासत में ले लिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन सभी घटनाओं के बाद फ़्लाइट दो घंटे लेट हो गई। शेनझेन एयरलाइंस ने कहा कि यात्रियों और फ़्लाइट कर्मचारियों की सुरक्षा उनके लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है और यात्रियों से नियमों का पालन करने और शालीनता से यात्रा करने का आग्रह किया।