फ्रांस (France) में रोजाना 30 हजार से अधिक मरीज (Covid case) आ रहे हैं। इसलिए एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown) की बात उठी है। हालांकि, सरकार (Government) ने इससे इनकार किया है। 

पेरिस। फ्रांस में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। लोग दहशत में हैं, लेकिन यहां की सरकार ने लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला किया है। यहां सभी वयस्कों को कोविड-19 रोधी टीके (Covid Vaccine) की ‘बूस्टर डोज' (Booster dose) देने का फैसला किया है। फ्रांस में कुछ हफ्तों से कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले बढ़ रहे हैं। रोजाना इनकी संख्या 30,000 को पार कर गई है। देश में संक्रमितों के अस्पतालों में भर्ती होने और मौत के मामले भी बढ़ रहे हैं। 
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- लगाएंगे बूस्टर डोज फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने कहा कि कोविड वैक्सीन की दूसरी और तीसरी खुराक के बीच के बीच के समय को भी कम किया जा रहा है। दूसरी डोज के पांच महीने बाद बूस्टर डोज लगाई जाएगी। पहले यह अंतराल छह महीने का था। राष्ट्रव्यापी ‘बूस्टर' अभियान शुरू करने के लिए फ्रांस के पास पहले से ही पर्याप्त टीके उपलब्ध हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बूस्टर डोज न लेने पर कोविड 19 पास अमान्य होगा 
वेरन ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने और कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने ‘बूस्टर डोज' नहीं ली, तो उसका ‘कोविड-19 पास' अमान्य माना जाएगा। यह ‘पास' कई बंद स्थानों पर जाने के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि देश के अस्पतालों में भर्ती मरीजों में टीका लगवा चुके लोगों की तुलना में 10 गुना वैसे मरीज हैं, जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है। इस बीच, फ्रांस में संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मोरक्को ने शुक्रवार से अगले आदेश तक फ्रांस आने-जाने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। 

Covid के नए वैरिएंट की दहशत, UK ने छह अफ्रीकी देशों को रेड लिस्ट में डाला 
दक्षिण अफ्रीका में 30 से जयादा म्यूटेशन के साथ आया कोविड का नया वेरिएंट (Covid new Variant) के बाद सभी देश दहशत में हैं। ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव साजिद जावेद ने इसके बाद 6 अफ्रीकी देशों की उड़ानों (Flights) के अस्थायी निलंबन की घोषणा की। जावेद ने कहा कि UKHSA एक नए वेरिएंट की जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि 6 अफ्रीकी देशों को रेड लिस्ट में जोड़ा जाएगा, जिसके बाद वहां की उड़ानों पर स्थाई रूप से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। यदि इन देशों से यूके का कोई यात्री आया है तो उसे क्वारेंटाइन किया जाएगा। 


यह भी पढ़ें
Corona Vaccination: वायरस के नए वेरिएंट के खतरे के बीच भारत ने 120.27 करोड़ डोज लगाए
KASHMIR के हिंदू, बौद्ध स्थलों को बचाने मोदी सरकार की बड़ी पहल, NMA से कराया राज्य के स्मारकों का सर्वे