रूस यूक्रेन जंग के चलते हुए विनाश के बीच एक फनी वीडियो ट्वीटर पर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि यूक्रेनी किसान रूसी टैंक चुराकर ले भागा।

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का आज पांचवा दिन है। रूस के हमले से यूक्रेन में भारी तबाही मची है। बहुमंजिला इमारतें ध्वस्त हो गईं है। सड़क किनारे तबाह हुए सैन्य वाहनों की लाइनें लगी हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूक्रेन पर हमला करने आए रूसी सैनिकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रूसी सैनिकों को कन्फ्यूज करने के लिए यूक्रेन के लोगों ने सड़कों पर लगे साइनबोर्ड बदल दिए हैं। साइनबोर्ड पर शहर का नाम, दिशा और दूरी की जगह रूसी सैनिकों के लिए अपशब्द लिखे गए हैं। 

टैंक चुराकर ले भागा किसान
जंग के चलते हुए विनाश के बीच एक फनी वीडियो ट्वीटर पर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि यूक्रेनी किसान रूसी टैंक चुराकर ले भागा। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैक्टर से एक टैंक को खींचकर ले जाया जा रहा है। वीडियो के साथ लिखा गया है कि यूक्रेन के किसान ने ट्रैक्टर से रूसी सैनिक का टैंक चुरा लिया। सात सेकंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति ट्रैक्टर ड्राइव कर रहा है और एक सड़क पर ट्रैक्टर के साथ तेजी से दौड़ रहा है।

Scroll to load tweet…

नोट- Asianetnews हिंदी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।