1872 में मैरी सेलेस्टे जहाज अटलांटिक महासागर में लावारिस मिला। जहाज सही-सलामत था, पर कैप्टन समेत 10 लोग रहस्यमय ढंग से गायब थे। एक लाइफबोट के सिवा सब कुछ मौजूद था और यह रहस्य आज भी अनसुलझा है।

Ghost Ship Mary Celeste: दुनिया कई तरह के रहस्यों से भरी पड़ी है। ऐसी कई चीजें हैं, जिनका बारे में पता लगाना आज भी किसी पहेली से कम नहीं। कई बार तो वैज्ञानिक भी ऐसी कई रहस्यमयी चीजों का जवाब ढूंढते-ढूंढते थक चुके हैं। कुछ ऐसा ही रहस्य छुपा है, भूतिया जहाज मैरी सेलेस्टे के पीछे। ये जहाज 1872 में अटलांटिक महासागर में खाली और लावारिस हालत में तैरता मिला था। जहाज में सबकुछ सही था, फिर कहां गायब हो गए इसमें सवार लोग? आखिर क्या है इसका रहस्य, आइए जानते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

न्यूयॉर्क से इटली के जेनोओ के लिए निकला था मैरी सेलेस्टे

मैरी सेलेस्टे नामक जहाज आज से 153 साल पहले अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से निकला। इस जहाज पर 1700 बैरल कच्चा अल्कोहल लदा हुआ था, जिसे इटली के जेनोआ पहुंचना था। जहाज में कैप्टन बेंजामिन ब्रिग्स, उनकी पत्नी और 2 साल की बेटी के अलावा 7 क्रू मेंबर्स सवार थे। जहाज में ढेर सारी जरूरी चीजें थीं, जिनमें एक सिलाई मशीन के अलावा एक पियानो भी था।

ये भी पढ़ें : मौत का नाच: 1 औरत ने शुरू किया डांस, उसके पीछे नाचते-नाचते मरने लगे लोग..पलक झपकते बिछ गईं 400 लाशें

गहरे समंदर में लावारिस हालत में कहां मिला मैरी सेलेस्टे?

सबसे हैरानी की बात ये है कि पुर्तगाल के अजोरेस के पास अटलांटिक महासागर में ये जहाज लावारिस हालात में तैरता मिला था। खास बात ये है कि जब ब्रिटिश जहाज देई ग्रेटिया के चालक दल ने इसे खोजा तो पता चला कि इसमें कोई खराबी नहीं थी और ये पूरी तरह से चलने लायक कंडीशन में था। लेकिन जहाज में सवार 10 लोगों में से किसी का भी पता नहीं चला। एक्सपर्ट्स आज भी इस बात से हैरान हैं कि समुद्र में चलने लायक जहाज को इस तरह छोड़ना कोई सामान्य बात नहीं है। कुछ न कुछ भयावह जरूर हुआ होगा।

10 दिन समंदर में अकेला भटकता रहा मैरी सेलेस्टे?

लॉग बुक में आखिरी एंट्री 25 नवंबर, 1872 की थी, जिससे पता चलता है कि ये जहाज 10 दिन तक समंदर में अकेला भटकता रहा। जहाज पर 5 महीने का खाना-पीना, कपड़े, और यहां तक कि कैप्टन की दो साल की बेटी के खिलौने भी सही सलामत मिले थे, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि चालक दल को जहाज छोड़ भागने की कोई जल्दी नहीं थी।

जहाज पर हिंसा-लूटपाट के कोई निशान नहीं

जहाज के दैनिक लॉग में दर्ज लास्ट एंट्री में भी कुछ एबनॉर्मल नजर नहीं आया। इसके अलावा जहाज पर हिंसा, लूटपाट, या किसी भी प्रकार की लड़ाई के कोई निशान नहीं मिले, जिससे ये रहस्य और भी ज्यादा गहरा गया कि आखिर चालक दल के साथ क्या हुआ और सभी 10 लोग कहां गायब हो गए। बाद में कुछ वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया कि जहाज पर मौजूद शराब के धुएं के चलते विस्फोट हुआ होगा, जिसके बाद कैप्टन ब्रिग्स ने सभी लोगों को लाइफबोट में जाने का ऑर्डर दिया होगा। बता दें कि जहाज में सारा माल सुरक्षित था, सिर्फ 1 लाइफबोट ही गायब थी।

ये भी देखें : अजब-गजब: 3 दोस्तों ने एक लकीर खींच बना डाला देश, 3000 से ज्यादा लोगों के पास नागरिकता