पाकिस्तान से गैंगरेप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां लाहौर में एक लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया। इनमें से एक उसका दोस्त भी था, जो उसे कुछ दिन पहले टिकटॉक पर मिला था।  

लाहौर. पाकिस्तान से गैंगरेप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां लाहौर में एक लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया। इनमें से एक उसका दोस्त भी था, जो उसे कुछ दिन पहले टिकटॉक पर मिला था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला 13 जुलाई का बताया जा रहा है। लड़की ने लाहौर के मिलाट पार्क पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। उधर, पुलिस ने लड़की का मेडिकल टेस्ट भी कराया। 

20 दिन पहले बात करना किया था शुरू
अपनी शिकायत में लड़की ने कहा, शिराज नाम का लड़का टिकटॉक के जरिए उसका दोस्त बना था। उसने 20 दिन पहले ही उससे बात करना शुरू की थी। बाद में लड़के ने उसे सामनाबाद में मिलने के लिए बुलाया। 

कार में किया रेप
लड़की ने बताया, शिराज ने उससे कार में बैठने के लिए कहा। कार में पहले से दो लोग मौजूद थे। यहां तीनों ने बंदूक रखकर उसके साथ गैंगरेप किया। 

मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एसपी नवीद इरशद ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी शिराज को झेलम जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस दो अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है।